मोदी के तीसरे मंत्रिमंडल में घटेगी UP की हिस्सेदारी, ये 8 नाम लगभग तय; ऐसे साधे जाएंगे जातीय समीकरण

भाजपा के चुनाव जीते मोदी मंत्रिमंडल के मंत्रियों में राजनाथ सिंह एसपी सिंह बघेल पंकज चौधरी हैं। इनमें से दो को फिर मंत्री बनाया जा सकता है।सूत्र बताते हैं कि योगी सरकार में लोक निर्माण मंत्री और पीलीभीत से सांसद बने जितिन प्रसाद देवरिया से सांसद शशांक मणि त्रिपाठी के अलावा राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत बाजयेपी में से किसी को मौका मिल सकता है।

By Jagran NewsEdited By: Nitesh Srivastava
Updated: Sun, 09 Jun 2024 05:53 PM (IST)
मोदी के तीसरे मंत्रिमंडल में घटेगी UP की हिस्सेदारी, ये 8 नाम लगभग तय; ऐसे साधे जाएंगे जातीय समीकरण
मोदी के तीसरे मंत्रिमंडल में घटेगी UP की हिस्सेदारी, ये 8 नाम लगभग तय

राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ। केंद्र की मोदी सरकार 3.0 में उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी घटती दिख रही है। मोदी सरकार 2.0 में राज्य से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा 14 मंत्री थे। इनमें से सात मंत्री चुनाव हार गए हैं। माना जा रहा है कि इस बार प्रदेश से दस से कम मंत्री ही मोदी मंत्रिमंडल में जगह पाएंगे।

इनमें भाजपा से राजनाथ सिंह के अलावा एनडीए के सहयोगी दलों से रालोद के जयंत चौधरी और अपना दल (एस) से अनुप्रिया पटेल का मंत्री बनना तय है। अठारहवीं लोकसभा चुनाव में प्रदेश से भाजपा के 33 और सहयोगी दलों के तीन सांसद जीते हैं। जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए नए मोदी मंत्रिमंडल में नवनिर्वाचित लोकसभा सदस्यों के अलावा दो-तीन राज्यसभा सदस्यों को शामिल किया जा सकता है।

पिछड़े व वंचित समाज को कहीं ज्यादा प्रतिनिधित्व मिल सकता है। भाजपा के चुनाव जीते मोदी मंत्रिमंडल के मंत्रियों में राजनाथ सिंह, एसपी सिंह बघेल, पंकज चौधरी हैं। इनमें से दो को फिर मंत्री बनाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Modi 3.0 के संभावित मंत्रियों की आ गई लिस्ट; मनोहर लाल, कुमारस्वामी, शिवराज समेत इन नेताओं को मिल सकता है मौका

सूत्र बताते हैं कि योगी सरकार में लोक निर्माण मंत्री और पीलीभीत से सांसद बने जितिन प्रसाद, देवरिया से सांसद शशांक मणि त्रिपाठी के अलावा राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत बाजयेपी में से किसी को मौका मिल सकता है। भाजपा को अपने प्रभार वाले राज्य में अच्छी सफलता दिलाने पर बाजपेयी के अलावा राधा मोहन दास अग्रवाल व विजय पाल सिंह तोमर को भी मंत्रिमंडल में स्थान मिल सकता है।

वंचित समाज से आने वाले हाथरस से सांसद चुने गए योगी सरकार में राज्य मंत्री अनूप वाल्मीकि, दूसरी बार सांसद बने अरुण कुमार सागर, अशोक रावत व जय प्रकाश के अलावा राज्यसभा सदस्य डा. के लक्ष्मण में से किसी को मंत्रिमंडल में स्थान दिया जा सकता है। बुंदेलखंड क्षेत्र से आने वाले राज्यसभा सदस्य बाबू राम निषाद के नाम की भी चर्चा है।

यह भी पढ़ें: Modi 3.0 Cabinet: पीएम मोदी के मंत्रि‍मंडल में बांसगांव सांसद कमलेश पासवान को मिल सकती है जगह

मीरजापुर से तीसरी बार अपना दल (एस) से चुनाव जीतने वाली अनुप्रिया पटेल को फिर मंत्रिमंडल में जगह मिलनी तय है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और जाटों को प्रतिनिधित्व देने के लिए एनडीए के सहयोगी दल रालोद के अध्यक्ष जयंत चौधरी को मंत्रिमंडल में जगह मिलना पक्का है।

मोदी सरकार 2.0 में मंत्री रहे महेंद्र नाथ पांडेय, स्मृति ईरानी, अजय मिश्रा टेनी, संजीव बलियान, साध्वी निरंजन ज्योति, भानु प्रताप वर्मा व कौशल किशोर इस बार चुनाव हार गए हैं।