Meerut: राम तेरी गंगा मैली के बाद एक बार फिर 'गंगा' बनेंगी मंदाकिनी, बोलीं- याद आते हैं आबू लेन के छोले-भटूरे

Meerut News मेरठ और बिजनौर में होगी मूवी की शूटिंग गंगा सफाई के लिए लोगों को जागरूक करने का उद्देश्य। 22 साल बाद शहर पहुंचीं तो याद आए आबूलेन के छोले भटूरे और अपना सोफिया गर्ल्स स्कूल।

By Praveen VashisthaEdited By: Publish:Thu, 29 Dec 2022 12:15 PM (IST) Updated:Thu, 29 Dec 2022 12:15 PM (IST)
Meerut: राम तेरी गंगा मैली के बाद एक बार फिर 'गंगा' बनेंगी मंदाकिनी, बोलीं- याद आते हैं आबू लेन के छोले-भटूरे
Meerut News: उद्यमी संजय कुमार के साथ अभिनेत्री मंदाकिनी व अभिनेता जाकिर हुसैन। सौ. स्वयं

मेरठ, (प्रवीण वशिष्ठ), जागरण टीम। राम तेरी गंगा मैली जैसी सुपरहिट फिल्म से करियर का आगाज करने वाली मंदाकिनी रूपहले पर्दे पर एक बार फिर नजर आएंगी। इस बार उनका किरदार गंगा सफाई के लिए लोगों को जागरूक करने वाली महिला का होगा। मेरठ में पली-बढीं मंदाकिनी की इस फिल्म के निर्माता शहर निवासी उद्यमी संजय कुमार होंगे। निर्देशन बिजनौर निवासी साजन अग्रवाल करेंगे, जबकि शूटिंग मेरठ और बिजनौर में होगी।

गंगा नाम की लड़की दर्द किया था बयां

राम तेरी गंगा मैली हो गई फिल्म में मंदाकिनी ने गंगा नाम की लड़की के दर्द को पर्दे पर बयां किया था। वो बुधवार को लंबे समय मेरठ पहुंचीं तो बदला हुआ शहर देखकर चौंक गईं। अभिनेता जाकिर हुसैन और निर्देशक साजन अग्रवाल के साथ मेरठ पहुंचीं मंदाकिनी ने वरिष्ठ समाजसेवी रामनिवास अग्रवाल को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। लौटते हुए उन्होंने दैनिक जागरण से बातचीत की। मंदाकिनी ने बताया कि वह आज 22 साल बाद अपने शहर में आई हैं। फ्लाई ओवर बन गए हैं और रैपिड रेल का काम भी चल रहा है। यहां आकर माल रोड पर स्थित अपना घर, सोफिया स्कूल और आबू लेन बहुत याद आ रहा है। आबू लेन पर शापिंग के दौरान अक्सर छोले भटूरे खाया करते थे। समय न होने के कारण लौटना पड़ रहा है, लेकिन जल्द आकर अपने स्कूल और शहर का भ्रमण करेंगी।

गंगा सफाई पर फिल्म बनाने का लिया निर्णय

साजन अग्रवाल ने बताया कि वह बिजनौर के कस्बा नहटौर निवासी हैं। मेरठ में उनकी पढ़ाई हुई है। संजय कुमार से उनका वर्षों से परिचय है। कुछ समय पूर्व उनसे भेंट हुई और गंगा सफाई के मुद्दे पर फिल्म बनाने का निर्णय लिया। इसकी पटकथा का काफी हिस्सा वह लिख चुके हैं। इसमें मंदाकिनी का किरदार गंगा सफाई के लिए लोगों को जागरूक करने वाली महिला का होगा। मेरठ निवासी अभिनेता जाकिर हुसैन भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इसी के साथ राजपाल यादव सहित अन्य कुछ अभिनेताओं से भी बात चल रही है।

ये भी पढ़ें...

Taj Mahal: चटक रहे दुनिया की खूबसूरत इमारत ताज के पत्थर, कई टूटकर भी गिरे, निर्माण को हुए हैं 370 वर्ष

जाकिर हुसैन की यादों में बसा है जानी

अभिनेता जाकिर हुसैन जिले के गांव जानी निवासी हैं। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के छात्र रहे जाकिर हुसैन ने बालीवुड में एक सक्षम अभिनेता के तौर पर पहचान बनाई है। फिल्म सरकार, सिंघम रिटर्न्स, फूंक, जानी गद्दार, रिस्क, द किलर, डरना जरूरी है, जेम्स और वास्तु शास्त्र आदि फिल्मों में उनका अभियन बहुत सराहा गया। उन्होंने कहा कि गांव उनकी यादों में बसा है। यहां आना हमेशा बहुत अच्छा लगता है। शूटिंग होने के कारण उन्हें फिलहाल मुम्बई जाना पड़ रहा है। समय मिलते ही गांव आएंगे।

ये भी पढ़ें...

Agra News: एक्सप्रेस-वे के पास युवती से सामूहिक दुष्कर्म, तीन घंटे तक आरोपित लूटते रहे अस्मत

राजकपूर ने दिया था मंदाकिनी नाम

मेरठ की यास्मीन जोसफ को महान फिल्मकार राजकपूर ने मंदाकिनी नाम दिया था। वर्ष 1985 में प्रदर्शित राम तेरी गंगा मैली बहुत बड़ी हिट थी। इससे वह स्टार बन गई थीं। उनकी अंतिम फिल्म जोरदार 1996 में प्रदर्शित हुई थी। कुछ माह पूर्व उन्होंने 26 साल बाद साजन अग्रवाल के निर्देशन में म्यूजिक वीडियो ‘मां ओ मां’ से शोबिज में वापसी की थी। इसमें उनके साथ उनके पुत्र रब्बिल ठाकुर भी नजर आए थे। 

chat bot
आपका साथी