ये तीन मुख्य ट्रेनें चलें तो आसान हो यात्रियों का सफर, एक साल बाद भी नहीं शुरू हुआ संचालन

कोरोना काल में कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का संचालन आरंभ नहीं होने से यात्री परेशान हैं। एक साल बीतने को है लेकिन राज्यरानी इंटरसिटी और शटल नहीं चली हैं। ये तीनों ही ट्रेनें मेरठ से जाने वाले आम यात्रियों के लिए काफी अहम हैं।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Sun, 14 Mar 2021 05:39 PM (IST) Updated:Sun, 14 Mar 2021 05:39 PM (IST)
ये तीन मुख्य ट्रेनें चलें तो आसान हो यात्रियों का सफर, एक साल बाद भी नहीं शुरू हुआ संचालन
राज्यरानी, इंटरसिटी और शटल ट्रेन के शुरू होने का इंतजार।

मेरठ, जेएनएन। कोरोना काल में कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का संचालन आरंभ नहीं होने से यात्री परेशान हैं। एक साल बीतने को है लेकिन राज्यरानी, इंटरसिटी और शटल नहीं चली हैं। ये तीनों ही ट्रेनें मेरठ से जाने वाले आम यात्रियों के लिए काफी अहम हैं। कोरोना संक्रमण के पहले इन ट्रेनों में यात्रियों की खासी भीड़ रहती थी। वर्तमान में मेरठ से नौचंदी और संगम विशेष ट्रेनों के तहत चल रही हैं। वाया मेरठ इस समय 29 ट्रेनें अप और डाउन में जा रही हैं।

राज्यरानी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 22454 लखनऊ जाने का सस्ता विकल्प है। यह ट्रेन नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए सबसे मुफीद है। सुबह मेरठ सिटी स्टेशन से 6.45 बजे आरंभ होती है और दोपहर में 2.05 बजे लखनऊ पहुंच जाती है। इससे यात्री उसी दिन लखनऊ जाकर काम निपटा कर दूसरी ट्रेन से मेरठ वापस आ सकता है। यह ट्रेन लखनऊ से दोपहर 2.25 बजे चल कर रात 10.30 बजे सिटी स्टेशन पहुंच जाती है। सिटिंग रिजर्वेशन होने से इसका किराया नौचंदी एक्सप्रेस से कम है।

वाया मेरठ वर्तमान में केवल एक दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर का संचालन हो रहा है। पर इस ट्रेन का टाइम टेबल मेरठ के दैनिक यात्रियों से मेल नहीं खा रहा है। मेरठ से बन कर चलने वाली ट्रेन संख्या 54412 के संचालन की मांग दैनिक यात्री कर रहे हैं।

दिल्ली और जालधंर जाने के लिए इंटरसिटी एक्सप्रेस मेरठ वासियों के लिए एक अहम ट्रेन है। यह ट्रेन शाम 4.12 बजे सिटी स्टेशन से चल कर सहारनपुर, अंबाला होते हुए जालंधर जाती है। इसका संचालन भी 20 मार्च 2020 से बंद है। 

chat bot
आपका साथी