Rain In Meerut: मेरठ और आसपास दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश ने मौसम किया सुहावना

Meerut Weather News Update भादो का महीना शुरू होते ही मेरठ और आसपास के जिलों का मौसम रविवार की दोपहर को अचानक बदल गया। सुबह निकली तेज धूप के बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। कई क्षेत्रों में सड़कें पानी से लबालब हो गईं।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Sun, 14 Aug 2022 02:59 PM (IST) Updated:Sun, 14 Aug 2022 03:38 PM (IST)
Rain In Meerut: मेरठ और आसपास दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश ने मौसम किया सुहावना
Weather In Meerut Today मेरठ और आसपास के जिलों में रविवार को तेज बारिश हुई।

मेरठ, जागरण संवाददाता। Meerut Weather Update सावन के बाद भादो का महीना शुरू होते ही मौसम में बदलाव नजर आया। रविवार को हालांकि सुबह तो धूप निकली थी लेकिन दोपहर बाद अचानक आसमान पर बादल छा गए और झमाझम बारिश शुरू हो गई।  बारिश का दौर करीब एक घंटे तक जारी रहा।

तेज हवाएं भी चलीं

तेज हवाओं के साथ खूब पानी बरसा। इससे लोगों को राहत मिली। लेकिन वहीं कई क्षेत्रों में सड़कों पर पानी भर गया है। कुछ स्‍थानों बिजली के खंभे और पेड़ भी गिर गए। इस दौरान बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई है।

जुलाई के नहीं थी अच्‍छी बारिश

इसके पहले मेरठ और आसपास के जिलों में शनिवार के बाद रविवार को भी दिन की शुरुआत तेज धूप के साथ हुई। शुक्रवार को भी आसमान पर तेज चमकते सूरज के कारण लोग उमस से परेशान रहे थे। बता दें कि वेस्‍ट यूपी में जुलाई के बाद अगस्‍त में भी अच्‍छी बारिश नहीं हो रही। अभी उमस का मौसम ही रहेगा।

कुछ ऐसा रहा मेरठ का तापमान

मेरठ में शनिवार को अधिकतम तापमान 35.3 और न्यूनतम तापमान 23:4 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता अधिकतम प्रतिशत 74 न्यूनतम प्रतिशत 57 दर्ज किया गया। जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.6 और न्यूनतम तापमान 23:0 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता अधिकतम प्रतिशत 66 न्यूनतम प्रतिशत 56 दर्ज किया गया। जबकि गुरुवार को अधिकतम तापमान 31.2 और न्यूनतम तापमान 24:4 डिग्री सेल्सियस रहा था। आर्द्रता अधिकतम प्रतिशत 77 न्यूनतम प्रतिशत 69 दर्ज किया था।

बागपत में छाए हुए थे बादल और फिर बारिश

बागपत जिले में रविवार को सुबह धूप निकली थी। लेकिन दोपहर बाद अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुई। बारिश होने और बादलों के छाए रहने से मौसम ठंडा हो गया। जहां बारिश हुई वहां जलभराव होने से लोगों को थोड़ा परेशानी है। धान की फसल को फायदा पहुंचाया। वहीं वेस्‍ट यूपी के अन्‍य जिलों में रविवार को मौसम सुहावना हो गया। झमाझम बारिश हुई है। 

chat bot
आपका साथी