दिल्‍ली सहारनपुर मेरठ व शामली के लिए इन ट्रेनों का हुआ संचालन, जानिए पूरा शेड्यूल

दिल्ली सहारनपुर पैसेंजर और मेरठ शटल का संचालन आज पांच अप्रैल से आरंभ हो गया है। रेवाडी से मेरठ कैंट के बीच चलने वाली टेन संख्या 04435 161 किलोमीटर की दूरी 5.45 घंटे में तय करेगी। वहीं शामली से दिल्‍ली के लिए भी एक ट्रेन चलाई गई है।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Mon, 05 Apr 2021 02:11 PM (IST) Updated:Mon, 05 Apr 2021 02:11 PM (IST)
दिल्‍ली सहारनपुर मेरठ व शामली के लिए इन ट्रेनों का हुआ संचालन, जानिए पूरा शेड्यूल
आज से इन तीन ट्रेनों का हुआ संचालन।

मेरठ, जेएनएन। दिल्ली सहारनपुर पैसेंजर और मेरठ शटल का संचालन आज पांच अप्रैल से आरंभ हो गया है। रेवाडी से मेरठ कैंट के बीच चलने वाली टेन संख्या 04435 161 किलोमीटर की दूरी 5.45 घंटे में तय करेगी। इसमें 20 साधारण कोच होंगे। यह 35 स्टेशनों पर रुकेगी। जिसमें गुड़गांव, नई दिल्ली, तिलक ब्रिज, गाजियाबाद, परतापुर आदि स्टेशन शामिल है। रेवाड़ी से यह दोपहर तीन बजे चलेगी और मेरठ कैंट रात 8.45 बजे पहुंचेगी। मेरठ सिटी स्टेशन यह रात 8.23 बजे पहुंचेगी।

मेरठ कैंट से दिल्ली के लिए ट्रेन संख्या 04436 सुबह 6.45 बजे आरंभ होगी। रेवाड़ी यह दोपहर 12.10 बजे पहुंचेगी। इस तरह डाउन में यह 5.35 घंटे में 161 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। मेरठ सिटी स्टेशन यह 6.52 और नई दिल्ली सुबह नौ बजे पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 04459 दिल्ली सहारनपुर पैसेंजर 181 किलोमीटर की दूरी 5.15 घंटे में तय करेगी। यह 26 स्टेशनों पर रुकेगी। जिसमें गाजियाबाद, गुलधर, मेरठ सिटी, मेरठ कैंट, दौराला, सकौती, मुजफ्फर नगर, देवबंद, टपरी आदि शामिल है। इसके दिल्ली से आरंभ होने का समय दोपहर 1.35 बजे है।

मेरठ सिटी स्टेशन पहुंचने का समय दोपहर 3.38, मेरठ कैंट 3.47 और मुजफफरनगर पहुंचने समय 4.46 और सहारनपुर पहुंचने का समय शाम 6.50 है। सिटी स्टेशन पर इसका स्टापेज दो मिनट और कैंट में एक मिनट का है। ट्रेन संख्या 04460 सहारनपुर से सुबह 5.20 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी। यह 181 किलोमीटर की दूरी सवा चार घंटे में तय करेगी। यह भी उक्त प्रकार सभी 26 स्टेशनों पर रुकेगी।

करीब एक साल बाद शुरू हुई शामली-दिल्ली मेल

शहरवासियों के लिए दिल्ली जाना और आसान हुआ। सोमवार सुबह 6:40 पर शामली-दिल्ली मेल प्लेटफार्म नंबर एक से चली। शामली दिल्ली मेल दिल्ली तक हर स्टॉपेज पर रुकती हुई चलेगी। किराया भी दो गुना हो गया है। पहले पैसेंजर ट्रेन से दिल्ली जाने के लिए 25 रुपये लगते थे। अब शामली से दिल्ली का किराया इस ट्रेन में 50 रुपये हो गया है। सोमवार सुबह कुल 81 टिकटों की बिक्री हुई, जो 100 यात्रियों के थे। कुल 4550 रुपये शामली में टिकट बिक्री से मिले। इससे पहले इसे शामली दिल्ली पैसेंजर के नाम से जाना जाता था। अधिकतर ट्रेन खाली पड़ी हुई थी। अधिकतर यात्री बिना मास्क के थे। स्टेशन अधीक्षक इकराम अली ने बताया कि एक ट्रेन का संचालन मंगलवार को सहारनपुर शामली से होते हुए दिल्ली तक होगा। 

chat bot
आपका साथी