Indian Railways : आज मुरादाबाद-लखनऊ रेल मार्ग ढाई घंटे तक रहेगा बंद, इन ट्रेनों का संचालन होगा प्रभाव‍ित

गोविंद नगर फुट ओवरब्रिज (एफओबी) के निर्माण के लिए आज गार्डर रखे जाने हैं। इसके कारण मुरादाबाद-लखनऊ रेल मार्ग ढाई घंटे तक बंद रहेगा। इसके कारण अवध असम एक्सप्रेस समेत तीन ट्रेनों को बीच रास्ते में रोककर चलाया जाएगा।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sun, 14 Mar 2021 06:33 AM (IST) Updated:Sun, 14 Mar 2021 06:33 AM (IST)
Indian Railways : आज मुरादाबाद-लखनऊ रेल मार्ग ढाई घंटे तक रहेगा बंद, इन ट्रेनों का संचालन होगा प्रभाव‍ित
आज गोविंद नगर एफओबी पर रखेंगे जाएंगे गार्डर!

मुरादाबाद, जेएनएन। गोविंद नगर फुट ओवरब्रिज (एफओबी) के निर्माण के लिए आज गार्डर रखे जाने हैं। इसके कारण मुरादाबाद-लखनऊ रेल मार्ग ढाई घंटे तक बंद रहेगा। अवध असम एक्सप्रेस समेत तीन ट्रेनों को बीच रास्ते में रोककर चलाया जाएगा। कांठगोदाम पैसेंजर को रामपुर तक ही चलाया जाएगा।

रेल प्रशासन गोविंद नगर के पास फुट ओवरब्रिज बनाने का काम तेजी से कर रहा है। रेलवे लाइन के दोनों ओर पिलर तैयार हो चुका है। बिजली का खंभा हटने के बाद उतरने के लिए सीढ़ी का निर्माण भी तेजी से शुरू कर दिया गया है। अभी तक रेलवे लाइन के ऊपर गार्डर डालने काम रुका हुआ है। गार्डर डालने के लिए मुरादाबाद रेल मार्ग बंद रखा जाना है। उत्तर रेलवे मुख्यालय ने 14 मार्च को ढाई घंटे रेल मार्ग बंद करने की स्वीकृत दे दी है। मंडल रेल प्रशासन 14 मार्च के सुबह 11.10 बजे से दोपहर 1.40 बजे तक मुरादाबाद-लखनऊ रेल मार्ग बंद रखेगा। रेल प्रशासन गार्डर रखने के लिए हैवी क्रेन की व्यवस्था की है। रेल यातायात बंद होते ही इलेक्ट्रिक विभाग ओएचई के तार हटाने में जुट जाएगा। मुरादाबाद लखनऊ रेल मार्ग बंद होने से डिब्रूगढ़ से लालगढ़ जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस, हावड़ा से देहरादून जाने वाली कुंभ एक्सप्रेस और मुरादाबाद से काशीपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को बीच रास्ते में घंटों रोके रखा जाएगा। जबकि काठगोदाम से मुरादाबाद आने वाली पैसेंजर ट्रेन को कांठगोदाम से रामपुर तक ही चलाया जाएगा। सहायक वाणिज्य प्रबंधक नरेश सिंह ने बताया कि गोविंद नगर एफओबी के ऊपर गार्डर रखा जाना है। इसके लिए ढाई घंटे मुरादाबाद-लखनऊ मार्ग बंद रखा जाएगा। जिससे कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा।

यह भी पढ़ें:-

मुरादाबाद में मीडिया कर्मियों से मारपीट मामले में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत 21 के खिलाफ केस, दो मीडिया कर्मियों पर भी कार्रवाई

कुरान की आयतें हटाने की बात कहने वाले वसीम र‍िजवी का सिर काटने पर 11 लाख का इनाम, वीड‍ियो वायरल

chat bot
आपका साथी