Railway Employees Bonus Facility : रेलवे कर्मियों के ल‍िए खुशखबरी, दुर्गापूजा से पहले म‍िल जाएगा बोनस

Railway Employees Bonus Facility रेलवे बोर्ड के संयुक्त निदेशक (पीएंडए) एनपी सिंह ने शाम को पत्र जारी किया है। इसमें कहा है कि वित्तीय वर्ष 2020-21 का सभी कर्मचारियों को बोनस दिया जाएगा। बोनस 78 दिन का दिया जाएगा।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Thu, 07 Oct 2021 11:33 AM (IST) Updated:Thu, 07 Oct 2021 11:33 AM (IST)
Railway Employees Bonus Facility : रेलवे कर्मियों के ल‍िए खुशखबरी, दुर्गापूजा से पहले म‍िल जाएगा बोनस
रेलवे बोर्ड से शाम को जारी क‍िए गए आदेश।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Railway Employees Bonus Facility : दुर्गापूजा के पहले देश भर के रेलवे कर्मचारियों को बोनस मिलने जा रहा है। प्रत्येक कर्मचारियों को इस बार भी 17951 रुपये मिलेंगे। बोनस की घोषणा के बाद रेल कर्मियों में खुशी की लहर है। रेलवे बोर्ड के संयुक्त निदेशक (पीएंडए) एनपी सिंह ने शाम को पत्र जारी किया है। इसमें कहा है कि वित्तीय वर्ष 2020-21 का सभी कर्मचारियों को बोनस दिया जाएगा। बोनस 78 दिन का दिया जाएगा। इसकी गणना सात हजार रुपये मासिक की दर से की जाएगी। प्रत्येक कर्मचारी को 17951 रुपये मिलेंगे।

पत्र में स्पष्ट कर दिया गया है कि आरपीएफ व आरपीएसएफ के कर्मचारियों को बोनस नहीं दिया जाएगा। इस घोषणा के बाद मुरादाबाद रेल मंडल के 16 हजार कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। आदेश में कहा गया है कि दुर्गा पूजा से पहले यानी 13 अक्टूबर तक बोनस का वितरण कर दिया जाना है। रेलवे बोर्ड का पत्र मिलते ही यूनियन नेताओं ने वाट्सएप के द्वारा सभी कर्मचारियों को जानकारी भेज दी है। बोनस की जानकारी मिलते ही रेल कर्मचारियों ने उत्सव मनाने की तैयारी शुरू कर दी है। नरमू के मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि बोनस की मांग को लेकर संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारी रेलवे बोर्ड अध्यक्ष से कर्मियों को बोनस देने की मांग करते आ रहे थे। इसके बाद रेलवे बोर्ड ने बोनस देने की घोषणा की है। फ‍िलहाल कर्मी काफी खुश नजर आ रहे हैं।

​​​​​यह भी पढ़ेें :-

Navratri 2021 Kalash Sthapana : आज से शारदीय नवरात्र का शुभारंभ, इस शुभ मुहूर्त पर करें कलश स्थापना

Lakhimpur Kheri Violence Case : सचिन पायलट को मुरादाबाद में पुलिस ने रोका, छह घंटे बाद दिल्ली वापस

Fire in Roadways Bus : राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलती रोडवेज बस में लगी आग, एक यात्री जिंदा जला

Todays Horoscope 07 October 2021 : इन पांच राश‍ि के लोगों को आज होगा लाभ, यहां पढ़ें आज का राश‍िफल

chat bot
आपका साथी