Akhilesh Yadav: लोकसभा में कांग्रेस से गठबंधन पर अखिलेश यादव ने कही बड़ी बात, बस दो घंटे...स्वामी प्रसाद मौर्य पर किया किनारा

Akhilesh Yadav In Moradabad UP News मुरादाबाद में पहुंचे अखिलेश यादव बोले अंत भला तो सब भला। कहा कांग्रेस से गठबंधन होगा। अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा कि बीजेपी नफरत और भ्रष्टाचार का नाम है। अखिलेश यादव के सर्किट हाउस में आने पर कार्यकताओं के रोकने पर सपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ सर्किट हाउस के बाहर धरने पर बैठे सपा पदाधिकारी।

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena Publish:Wed, 21 Feb 2024 02:28 PM (IST) Updated:Wed, 21 Feb 2024 02:28 PM (IST)
Akhilesh Yadav: लोकसभा में कांग्रेस से गठबंधन पर अखिलेश यादव ने कही बड़ी बात, बस दो घंटे...स्वामी प्रसाद मौर्य पर किया किनारा
UP News: अखिलेश यादव ने कांग्रेस से गठबंघन होना तय बताया

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कांग्रेस से गठबंघन होना तय बताया है। उन्होंने दो घंटे में पता चलने की बात भी कही। अब तक के घटनाक्रम के बारे में उनका कहना था कि अंत भला तो सब भला। बदायूं से धर्मेंद्र यादव का टिकट काटने के बारे में उनका बोले-वह चुनाव लड़ेंगे, चाचा भी लड़ेंगे। कहां से, इसके बारे में जल्द पता चल जाएगा।

स्वामी प्रसाद मौर्य के आइएनडीआइए का हिस्सा बनने के बारे में उनका कहना था कि यह गठबंधन अब बहुत आगे निकल चुका है। सलीम इकबाल शेरबानी के नाराज होने के बारे में बोले, सपा का प्रयास रहेगा कि सबको साथ रखा जाए। अभी सभी को जो नहीं दे पाए, कोशिश रहेगी, समय आने पर सभी को देंगे। अखिलेश यादव ठाकुरद्वारा में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने भाजपा को नफरत और भ्रष्टाचार का पर्यायवाची बताया। 

सपा कार्यकर्ताओं ने सर्किट हाउस पर अखिलेश का काफिला रोका, प्रदर्शन

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से मिलने नहीं देने से नाराज कार्यकर्ताओं ने सर्किट हाउस का गेट घेर लिया है। गुस्साए कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए उन्होंने अखिलेश का काफिला रोक लिया और जिला अध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अखिलेश यादव के वापस आकर मिलने आश्वासन के बाद कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले को आगे बढ़ने दिया।

बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव करीब पौने दो बजे निजी हेलीकॉप्टर से सर्किट हाउस पहुंच गए थे। उनसे मिलने के लिए कार्यकर्ताओं को अंदर नहीं जाने दिया। इससे कार्यकर्ता नाराज हो गए और धरने पर बैठ गए उनका कहना था कि हमें अपने नेता से मिलना है।

कार्यकर्ता इस व्यवस्था के लिए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष डीपी यादव को जिम्मेदार बता रहे थे इसलिए उन्होंने जिला अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। अखिलेश यादव जैसे ही हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद संभल के सांसद डॉक्टर शफीकुर रहमान बर्क का हालचाल लेने को सिद्ध हॉस्पिटल जाने का रवाना हुए कार्यकर्ताओं ने गेट पर ही उनके काफिले को रोक लिया।

कार्यकर्ताओं को वापस आकर मिलने को कहा

अखिलेश यादव ने कार का गेट खोलकर कार्यकर्ताओं को वापस आकर मिलने को कहा। इसके कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले को आगे बढ़ने दिया। अखिलेश यादव कांट रोड स्थित सिद्ध हॉस्पिटल में संभल के सांसद का हाल-चाल लेने के लिए पहुंच गए हैं।

chat bot
आपका साथी