UP Nikay Chunav की घोषणा से पहले ही सपा में मुरादाबाद महापौर सीट के टिकट को लेकर घमासान

UP Nikay Chunav 2022 नगर निकाय चुनाव की तारीख अभी तक तय नहीं हो पायी है। लेकिन राजनीतिक दलों ने चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। समाजवादी पार्टी में मुरादाबाद के महापौर पद के लिए घमासान शुरू हो गया है।

By Mohsin PashaEdited By: Publish:Mon, 31 Oct 2022 05:05 PM (IST) Updated:Mon, 31 Oct 2022 05:05 PM (IST)
UP Nikay Chunav की घोषणा से पहले ही सपा में मुरादाबाद महापौर सीट के टिकट को लेकर घमासान
UP Nikay Chunav 2022 : तीन पूर्व महानगर अध्यक्षों समेत कई दावेदार

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। UP Nikay Chunav 2022 : नगर निकाय चुनाव की तारीख अभी तक तय नहीं हो पायी है। लेकिन, राजनीतिक दलों ने चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। समाजवादी पार्टी में मुरादाबाद के महापौर पद के लिए घमासान शुरू हो गया है। तीन पूर्व महानगर अध्यक्ष भी दावेदारों की लाइन में हैं।

मुरादाबाद में कितने पार्षद

इसी तरह पार्षद के पदों के लिए टिकट पाने के लिए जोर आजमाइश चल रही है। सम्भावित प्रत्याशी नंबर बढ़ाने के लिए बड़े नेताओं के दरबार में हाजिरी दे रहे हैं। महानगर में कुल 70 पार्षद चुने जाते हैं। वर्तमान में नगर निगम के बोर्ड के में भारतीय जनता पार्टी के 36 पार्षद हैं।

पार्षद के टिकट के लिए भी कई दावेदार

समाजवादी पार्टी के 17, कांग्रेस के नौ, बहुजन समाज पार्टी का एक, आम आदमी का पार्टी एक और अन्य निर्दलीय पार्षद हैं। नगर निकाय चुनाव को लेकर सभी दलों ने तैयारी शुरू कर दी है। पार्षद का चुनाव लड़ने वालों के नाम भी सामने आने लगे हैं। समाजवादी पार्टी में पार्षद पद के लिए एक ही वार्ड पर कई-कई लोग दावेदार हैं।

सपा में टिकट को लेकर घमासान

वर्तमान में सपा के पार्षद अपनी दावेदारी सबसे मजबूत मान रहे हैं। लेकिन, इस बार कई पार्षद ऐसे हैं, जिन्हें टिकट पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ेगी। पार्षदों के टिकटों को लेकर ही नहीं महापौर के पद के लेकर भी सपा में अभी से घमासान होने लगा है। तीन पूर्व महानगर अध्यक्षों के अलावा और भी कई नेता महापौर पद के लिए टिकट मांग रहे हैं।

सपा कार्यकारिणी का अभी तक गठन नहीं

जिला और महानगर कार्यकारिणी का अभी तक गठन नहीं हो सका है। ऐसे में अभी तक सभी नेता अपनी-अपनी चाल चल रहे हैं। सबका अपना-अपना मत है। आरक्षण के बाद ही महापौर के टिकट की तस्वीर फाइनल हो पाएगी। बताया जा रहा है कि महापौर का पद पिछले वर्ग के लिए आरक्षित होता है तो पूर्व जिलाध्यक्ष भी टिकट के लिए दावेदारी करेंगे।

सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डीपी यादव का कहना है कि अभी ताे चुनाव की घोषणा तक नहीं हुई। घोषणा होने के बाद ही दावेदारों पर चर्चा होगी। इसके बाद उनके नाम राष्ट्रीय नेतृत्व को भेजे जाएंगे।

कांग्रेस में भी कई दावेदार

कांग्रेस से महापौर पद के लिए कई दावेदार शामिल हैं। दावेदारों में खुद जिलाध्यक्ष का नाम भी शामिल बताया जा रहा है। इसके अलावा कांग्रेस के पूर्व महानगर भी पिछले चुनाव में मिले मतों के आधार पर अपनी दावेदारी को मजबूत बता रहे हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष एवं अल्पसंख्यक विभाग के बड़े नेता भी यहां से लेकर दिल्ली तक अपनी दावेदारी कर रहे हैं।

कांग्रेस की महिला नेता भी लाइन में

महानगर कमेटी के कई नेता भी महापौर पद का चुनाव लड़ने के लिए जोड़तोड़ में लगे हैं। महिला नेता भी कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका वाड्रा के सहारे टिकट पाने के लिए लाइन में हैं। लेकिन, अभी तक पार्टी का रुख अभी तय नहीं है। आरक्षण के बाद ही टिकटों को लेकर अंतिम फैसला होगा।

chat bot
आपका साथी