क्राइम कंट्रोल करने के लिए यूपी में चल रहा योगी का बुलडोजर, इस जिले में जमींदोज हुए अपराधियों के दो मंजिला मकान

शुक्रवार दोपहर मूंढापांडे और बहजोई थाने की पुलिस दो बुलडोजर लेकर गांव पहुंची और आरोपितों के मकानों को गिराने के लिए बुलडोजर चलने लगा। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने आरोपितों के मकानों काे ध्वस्त करा दिया। साथ ही मुख्य आरोपित पर 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया है। इस दौरान राजस्व विभाग की टीम भी साथ में थी।

By Mohsin Pasha Edited By: Aysha Sheikh Publish:Sat, 29 Jun 2024 02:40 PM (IST) Updated:Sat, 29 Jun 2024 02:40 PM (IST)
क्राइम कंट्रोल करने के लिए यूपी में चल रहा योगी का बुलडोजर, इस जिले में जमींदोज हुए अपराधियों के दो मंजिला मकान
मूंढापांडे में आरोपितों के घर पर बुलडोजर चलने के बाद पुलिस बल तैनात।जागरण

HighLights

  • मुख्य आरोपित पर 25 हजार का इनाम घोषित
  • दंपति समेत तीन को गोली मारने का मामला

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। जिले में बढ़ते अपराध को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और प्रशासन का बुलडोजर चलने लगा है। मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गांव में बुधवार देर रात दो बहनों को अगवा करने की काेशिश करने का विरोध पर मां बाप और भाई को गोली मारने के आरोपितों के घरों को शुक्रवार को बुलडोजर ने जमींदोज कर दिया।

शुक्रवार दोपहर मूंढापांडे और बहजोई थाने की पुलिस दो बुलडोजर लेकर गांव पहुंची और आरोपित मुस्लिम, पिता नन्हें और चाचा आले हसन और सुलेमान के मकानों को गिराने के लिए बुलडोजर चलने लगा। पहली बार में चाहरदीवारी और आराेपितों के मकान का कुछ हिस्सा गिराने के बाद टीम लौट गई।

एहतियातन मौके पर फोर्स तैनात कर दी। दोपहर बाद फिर से सीओ हाईवे एएसपी अमरिन्दर सिंह की अगुवाई में टीम बुलडोजर लेकर पहुंची। राजस्व विभाग की टीम भी साथ में थी। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने आरोपितों के मकानों काे ध्वस्त करा दिया। साथ ही मुख्य आरोपित पर 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया है।

बुधवार की रात मूंढापांडे के गांव निवासी फर्म कर्मी के घर में रात करीब तीन बजे गांव निवासी मुस्लिम, उसका पिता नन्हें, चाचा आले हसन और सुलेमान दो अन्य लोग घर में घुस गए थे। आरोपित मुस्लिम ने फर्म कर्मी की की दो बेटियों को अगवा करने की कोशिश की थी। युवती के शोर

मचाने पर परिजन जाग गए थे। उन्होंने विरोध किया तो आरोपितों ने तमंंचे से फायरिंग कर दी थी। जिसमें फर्म कर्मी, उसकी पत्नी और बेटा गोली लगने से घायल हो गए थे। इसके बाद आरोपित मौके से भाग गए थे। बृहस्पतिवार दोपहर डीआइजी मुनिराज जी और एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने घटना स्थल देखा था। डीआइजी के आदेश पर पांच टीमें आरोपितों की तलाश में लगी हुई हैं।

मुस्लिम, उसके पिता और दोनों चाचा ने गांव के बाहर एक ही परिसर में तीन घर बना रखे हैं। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि तीन मकान ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा करके बनाए गए हैं। आरोपितों के दो मंजिला मकान बने हैं। आरोपितों के मकान में ताले लगे हुए थे। पहली बार दोपहर करीब दो बजे आरोपितों के मकान के ढहने की कार्रवाई शुरू हुई। पहले चारहदीवारी गिरा गई।

इसके बाद दो मंजिला मकानों का कुछ हिस्सा गिराकर छोड़ दिया था। इस दौरान गांव के कुछ लोगों ने आने की कोशिश की तो उन्हें खदेड़ दिया करीब एक घंटे की कार्रवाई में मकान गिरा दिया। कार्रवाई से पहले आसपास के घरों को खाली करा लिया गया। पुलिस और प्रशासन के अफसरों को पता लगा कि मकानों को पूरी तरह से नहीं गिराया गया है। इसके बाद शाम को फिर से दोनों बुलडोजर गांव पहुंच गए। फिर से अपराधियों के मकानों को बुलडोजर गरजा।

तीनों मकानों को जमींदोज करने के बाद ही टीम वहां से लौटी। आरोपितों की तलाश में एसपी सिटी, सीओ, प्रभारी निरीक्षक, चौकी इंचार्ज दलपतपुर की अगुवाई में टीमें लगी हैं। इसके अलावा एसओजी को भी लगाया गया है। एसएसपी सतपाल अंतिल ने महिला का अपहरण करने का विरोध में फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपित मुस्लिम पर 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया गया है। अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

कई महीने से बंद थे आरोपितों के घर

ग्रामीणों का कहना है कि आरोपित मुस्लिम और उसके दोनों चाचा का घर कई महीने से बंद पड़ा हुआ है। गोलीकांड से एक दिन पहले ही आरोपित के घर में चोरी भी हो गई थी। आसपास के लोगों ने ही पुलिस को सूचना दी थी। बताया था कि आरोपित के घरों के ताले टूटे हुए हैं। यह भी बताया जा रहा है कि आरोपित ईंट भट्ठों पर काम करते हैं। इसलिए भी उनका गांव से बाहर ही रहना होता है।

ये भी पढ़ें - 

'...तेरा इलाज कर देंगे', जेई को धमकाने पर बुलडोजर लेकर पहुंच गया MDA; खेत की तरह जोत डाली अवैध कॉलोनी

chat bot
आपका साथी