भाकियू ने बैठक कर रेल रोकने की रणनीति बनाई

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के कार्यकर्ताओं ने सदर तहसील उपाध्यक्ष संजीव भारद्वाज व सतीश भारद्वाज के नेतृत्व में क्षेत्र के मलीरा गांव में मंगलवार को ग्राम अध्यक्ष आशीष त्यागी के आवास पर किसानों के साथ बैठक की। बैठक में किसानों ने 26 दिसंबर के बाद रेललाइन पर डेरा डालने की रणनीति बनाई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Dec 2020 10:27 PM (IST) Updated:Tue, 22 Dec 2020 10:27 PM (IST)
भाकियू ने बैठक कर रेल रोकने की रणनीति बनाई
भाकियू ने बैठक कर रेल रोकने की रणनीति बनाई

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के कार्यकर्ताओं ने सदर तहसील उपाध्यक्ष संजीव भारद्वाज व सतीश भारद्वाज के नेतृत्व में क्षेत्र के मलीरा गांव में मंगलवार को ग्राम अध्यक्ष आशीष त्यागी के आवास पर किसानों के साथ बैठक की। बैठक में किसानों ने 26 दिसंबर के बाद रेललाइन पर डेरा डालने की रणनीति बनाई।

ग्राम अध्यक्ष आशीष त्यागी ने कहा कि भाजपानीत केंद्र की सरकार का कृषि कानून वापस होने तक किसान सड़कों पर आंदोलन जारी रखेंगे। संजीव भारद्वाज ने कहा कि 26 दिसंबर के बाद रेललाइन पर होने वाले आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। सतीश भारद्वाज ने किसानों से किसानों के आंदोलन में सहयोग करने की अपील की। इस दौरान विपिन त्यागी, बाबी त्यागी, विनय त्यागी, अर्जुन, सुशील कुमार, गुट्टू त्यागी, मंजू त्यागी, नवीन कुमार, माठू त्यागी, उपदेश व सुनील आदि किसान मौजूद रहे। किसान स्वाभिमान एसोसिएशन की कार्यकारिणी गठित

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। किसान स्वाभिमान एसोसिएशन की बैठक मंगलवार को बिरालसी मुख्यालय पर आयोजित की गयी। बैठक में मंडल उपाध्यक्ष रामधन सिंह की उपस्थिति में नगर अध्यक्ष डा. देवेंद्र धीमान ने नितिन त्यागी को नगर उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। वहीं नगर सचिव के पद पर लकीराम, दुर्गेश कश्यप उर्फ डा. पिकू को नगर मंत्री, विशाल कुमार को नगर संगठन मंत्री बनाया गया है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आशा व्यक्त की है कि वह सभी संगठन के प्रति ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं लगन से कार्य करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करेगें। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरीश राणा, सतीश राणा, राकेश कुमार व देवेंद्र कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी