Noida: पुलिस हिरासत से फरार हो गया दुष्कर्म का आरोपी, दो पुलिसकर्मी निलंबित; खोजने में जुटे अधिकारी

उत्तर प्रदेश के नोएडा में 14 वर्षीय एक लड़की से दुष्कर्म का आरोपी सोमवार को पुलिस हिरासत से फरार हो गया। जिसके बाद एक हेड कांस्टेबल और एक होमगार्ड निलंबित कर दिया गया। पुलिस आरोपित की गिरफ्तार के लिए जुटी हुई है।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Mon, 19 Dec 2022 10:57 PM (IST) Updated:Mon, 19 Dec 2022 10:57 PM (IST)
Noida: पुलिस हिरासत से फरार हो गया दुष्कर्म का आरोपी, दो पुलिसकर्मी निलंबित; खोजने में जुटे अधिकारी
पुलिस हिरासत में दुष्कर्म का आरोपी अस्पताल के शौचालय से फरार हो गया, दो पुलिसकर्मी निलंबित

नोएडा, जागरण संवाददाता। नोएडा में 14 वर्षीय एक लड़की से दुष्कर्म का आरोपी सोमवार को पुलिस हिरासत से फरार हो गया। जिसके बाद एक हेड कांस्टेबल और एक होमगार्ड निलंबित कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, 19 वर्षीय आरोपी को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां वह शौचालय के बहाने गया और शौचालय की खिड़की से भाग गया।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नोएडा) आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि आरोपी की तलाश और उसकी जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस की तीन टीमों को तैनात किया गया है और निगरानी विशेषज्ञों को लगाया गया है। आरोपी, मैनपुरी जिले का मूल निवासी है, जो एक लड़की के साथ गायब हो गया था।

गिरफ्तार लड़की को छुड़ाया

इसके बाद उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 363 (लापता) और 366 (अपहरण) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। बाद में सेक्टर 113 थाने की एक टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया और बच्ची को छुड़ा लिया। डीसीपी ने कहा कि उसके बयान के आधार पर आईपीसी की धारा 376 (दुष्कर्म) के तहत आरोप भी शामिल किए गए थे।

शौच के बहाने गया बाथरूम

अधिकारी ने कहा कि जेल भेजे जाने से पहले उसे मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल में वह शौच करने के बहाने बाथरूम गया, लेकिन पीछे की खिड़की से भाग गया।Gurugram: नाइट क्लब में संचालक के भाई सहित युवती की संदिग्ध हाल में मौत, दो को अस्पताल में कराया भर्ती

ये भी पढ़ें- Gurugram: नाइट क्लब में संचालक के भाई सहित युवती की संदिग्ध हाल में मौत, दो को अस्पताल में कराया भर्ती

chat bot
आपका साथी