Noida Accident: हादसे के बाद यमुना एक्सप्रेसवे पर पलटी सब्जी से लदी गाड़ी, किसान की मौत

दिल्ली के नांगलोई निवासी कृष्ण कुमार ने कहा कि उनकी महिंद्रा पिकअप गाड़ी से बेटा नितेश ढुलाई का काम करता है। शनिवार रात उनका बेटा हाथरस के किसान पूरन (55) की सब्जी लादकर दिल्ली की आजादपुर मंडी के लिए यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते जा रहा था। जब उनकी गाड़ी दनकौर कोतवाली क्षेत्र में पहुंची तो इसी दौरान अज्ञात वाहन ने ओवरटेक करते समय जोरदार टक्कर मार दी।

By Ankur Tripathi Edited By: Sonu Suman Publish:Sun, 30 Jun 2024 10:38 PM (IST) Updated:Sun, 30 Jun 2024 10:38 PM (IST)
Noida Accident: हादसे के बाद यमुना एक्सप्रेसवे पर पलटी सब्जी से लदी गाड़ी, किसान की मौत
नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में किसान की मौत।

जागरण संवाददाता, नोएडा। क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार की रात सब्जी से लदी पिकअप गाड़ी को अज्ञात वाहन ने साइड से जोरदार टक्कर मार दी। इस दौरान पिकअप यमुना एक्सप्रेसवे पर ही पलट गई, जिसके नीचे दबकर उसमें सवार किसान की मौत हो गई। जबकि गाड़ी का चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि गाड़ी के मालिक की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

दिल्ली के नांगलोई निवासी कृष्ण कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उनकी महिंद्रा पिकअप गाड़ी से बेटा नितेश ढुलाई का काम करता है। शनिवार रात उनका बेटा हाथरस के किसान पूरन (55) की सब्जी लादकर दिल्ली की आजादपुर मंडी के लिए यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते जा रहा था। जब उनकी गाड़ी दनकौर कोतवाली क्षेत्र में पहुंची तो इसी दौरान अज्ञात वाहन ने ओवरटेक करते समय जोरदार टक्कर मार दी।

इलाज के दौरान किसान की मौत

हादसे के दौरान सब्जी से उनकी गाड़ी यमुना एक्सप्रेसवे पर ही पलट गई, जिसमें उनका बेटा नितेश और किसान पूरन फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान रविवार की दोपहर किसान की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि गाड़ी के मलिक की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपित पहचान कर उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- Noida News: पत्नी के मजाक से कुछ देर तक हंसता रहा पति, फिर मारा थप्पड़; गुस्से में युवती ने जहर खाकर मौत को लगाया गले

chat bot
आपका साथी