लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद एक्शन में मायावती, अब इस दिग्गज नेता को पार्टी से निकाला

लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद बहुजन समाज पार्टी ने मंडल में एक्शन शुरु कर दिया है। रविवार को प्रयागराज के जिलाध्यक्ष आरबी त्यागी व प्रतापगढ़ के जिलाध्यक्ष समेत चार लोगों को हटा कर नए जिलाध्यक्ष बनाए गए। पूर्व मुख्य मंडल प्रभारी अशोक कुमार गौतम के साथ ही कौशांबी लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी रहे शुभ नारायण गौतम भी पार्टी से बाहर किया गया है।

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Pandey Publish:Tue, 11 Jun 2024 08:29 AM (IST) Updated:Tue, 11 Jun 2024 08:29 AM (IST)
लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद एक्शन में मायावती, अब इस दिग्गज नेता को पार्टी से निकाला
लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद एक्शन में मायावती, अब इस दिग्गज नेता को पार्टी से निकाला

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद बहुजन समाज पार्टी ने मंडल में एक्शन शुरु कर दिया है। रविवार को प्रयागराज के जिलाध्यक्ष आरबी त्यागी व प्रतापगढ़ के जिलाध्यक्ष समेत चार लोगों को हटा कर नए जिलाध्यक्ष बनाए गए।

पूर्व मुख्य मंडल प्रभारी अशोक कुमार गौतम के साथ ही कौशांबी लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी रहे शुभ नारायण गौतम भी पार्टी से बाहर किया गया है। इन पर पार्टी विरोधी गतिविधि में लिप्त होने का आरोप है।

प्रयागराज मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी राजू गौतम और मुख्य मंडल प्रभारी अमरेंद्र बहादुर भारतीय ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी करके बताया कि अशोक कुमार गौतम और शुभनारायण गौतम को अनुशासहीनता, पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

प्रयागराज में आरबी त्यागी को हटाकर पंकज गौतम को जिलाध्यक्ष तथा प्रतापगढ़ में सुशील गौतम को जिलाध्यक्ष पद से हटाकर अश्विनी राणा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसे भी पढ़ें: अब्बास अंसारी ने कब्रिस्तान पहुंचकर मुख्तार की कब्र पर पढ़ा फातिहा, भारी संख्या में पुलिस फोर्स रही तैनात

chat bot
आपका साथी