UP Crime : महिला ने अपने पति से की लड़ाई तो जेठ ने कर दिया यह काम, दौड़े-दौड़े थाने पहुंची विवाहिता

UP News in Hindi महिला ने अपने पिता को बुलाया तो पति व जेठ उसे जान से मारने की धमकी देकर चले गए। महिला ने पति अनीस सहित दानिश तथा सलीम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। चीख पुकार पर देवर आदि ने भी गाली गलौज कर उसकी पिटाई की। जान से मारने की धमकी दी। वह इस घटना से बहुत घबरा गई है।

By Rajesh Kumar Edited By: Mohammed Ammar Publish:Mon, 01 Jul 2024 09:57 PM (IST) Updated:Mon, 01 Jul 2024 09:57 PM (IST)
UP Crime : महिला ने अपने पति से की लड़ाई तो जेठ ने कर दिया यह काम, दौड़े-दौड़े थाने पहुंची विवाहिता
पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

संवाद सूत्र, टांडा। पति से कहासुनी पर जेठ ने महिला की पिटाई कर दी। जान से मारने की धमकी देने पर पीड़ित महिला ने तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

क्षेत्र के गांव मेवला धारू निवासी आरती का कहना है कि उसकी किसी बात को लेकर पति से कहासुनी हो गई। आरोप है कि उसके जेठ ने उसकी व उसके पति की पिटाई कर दी। चीख पुकार पर देवर आदि ने भी गाली गलौज कर उसकी पिटाई की। जान से मारने की धमकी दी। वह इस घटना से बहुत घबरा गई है।

तीन के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

महिला ने सतीश, जसपाल तथा मोहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। उधर घरेलू विवाद में महिला की पिटाई करने पर पति, जेठ आदि तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। क्षेत्र के गांव यूसुफ नगर निवासी महिला सना का कहना है कि घरेलू बातों को लेकर उसके पति व जेठ आदि ने उसके साथ लाठी डंडों से मारपीट कर दी। इस पर महिला ने अपने पिता को बुलाया तो पति व जेठ उसे जान से मारने की धमकी देकर चले गए। महिला ने पति अनीस सहित दानिश तथा सलीम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें : New Law : 'साहब, आप मुझे झूठे केस में क्यों फंसा रहे हो? शांतिभंग की धारा 151 है...गिरफ्तार युवक नए कानून की धारा से हुआ भ्रमित

chat bot
आपका साथी