कार्रवाई के विरोध में रेलवे कर्मचारियों का प्रदर्शन

सहारनपुर: नारदर्न रेलवे मैन्स यूनियन की तीनों ब्रांचों ने एक पक्षीय कार्रवाई के विरोध में सैक

By JagranEdited By: Publish:Wed, 03 Oct 2018 09:21 PM (IST) Updated:Wed, 03 Oct 2018 09:21 PM (IST)
कार्रवाई के विरोध में रेलवे कर्मचारियों का प्रदर्शन
कार्रवाई के विरोध में रेलवे कर्मचारियों का प्रदर्शन

सहारनपुर: नारदर्न रेलवे मैन्स यूनियन की तीनों ब्रांचों ने एक पक्षीय कार्रवाई के विरोध में सैकड़ों कर्मचारियों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा किसी कर्मचारी के खिलाफ प्रशासन द्वारा गलत निर्णय लेने पर यूनियन उसके साथ खड़ी होगी।

बुधवार को कामरेड परमजीत ¨सह के नेतृत्व में सहायक मंडल अभियंता कार्यालय पर सैकड़ों कर्मचारियों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले जेई मयंक भारद्वाज व रोशन लाल मीणा जो ईजी विभाग यमुनानगर जगाधरी के कर्मचारी है, का काम को लेकर झगड़ा हो गया था। रेलवे प्रशासन ने एकपक्षीय कार्यवाही करते हुए रोशनलाल का स्थानान्तरण धुरी पंजाब कर दिया, जो पूरी तरह गलत है। मामले की पहले जांच होनी चाहिए थी। दोषी होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होती। स्टाफ की कमी के कारण कर्मचारियों पर काम का बोझ लगातार बढ़ रहा है जिस कारण कर्मचारी तनाव में ड्यूटी को मजबूर है। कामरेड लखपत ¨सह ने कहा कि एक पक्षीय कार्रवाई पर रेलवे प्रशासन को जल्द निर्णय लेना चाहिए। प्रदर्शनकारियों में सुधीर बाबू, फूल ¨सह, राजकुमार, दीनदयाल, रोशनलाल, अयूब, अनुज तोमर, अनुज, अनिल, महेन्द्र नरूला, दयाराम, शमशेर जफर, विक्रांत, मुन्ना, रघुबीर संजय, विनोद थे।

chat bot
आपका साथी