UP News : जाजमऊ में गंगा नहाने के दौरान दो दोस्त डूबे, हो गई दर्दनाक मौत- घर में मचा कोहराम

UP News in Hindi नहाते समय सभी गहरे पानी में जाकर डूबने लगे। शोर मचाने पर वहां मौजूद नाविकों ने सलमान चांद बाबू व लाला को बचा लिया। जबकि अफरोज और गुलफाम गंगा नदी में लापता हो गए। गोताखोरों से खोजबीन कराई गई तो दोनों के शव मिल गए हैं। वहीं मौत की खबर के बाद गांव में मातम छा गया है।

By Jagran NewsEdited By: Mohammed Ammar Publish:Mon, 01 Jul 2024 10:16 PM (IST) Updated:Mon, 01 Jul 2024 10:16 PM (IST)
UP News : जाजमऊ में गंगा नहाने के दौरान दो दोस्त डूबे, हो गई दर्दनाक मौत- घर में मचा कोहराम
नहाते समय हुआ दर्दनाक हादसा, गांव में शोक।

जागरण संवाददाता, उन्नाव। गंगाघाट क्षेत्र के जाजमऊ में पांच दोस्त गंगा नहाने के दौरान गहरे पानी में जाकर डूबने लगे। जिसमें तीन को वहां मौजूद लोगों ने बचा लिया। दो युवक गंगा नदी में लापता हो गए। गोताखोरों ने खोजबीन कर रात लगभग पौने दस बजे दोनों युवकों के शव गंगा नदी से निकाल लिए।

गंगाघाट कोतवाली प्रभारी आरपी प्रजापति ने बताया कि कानपुर के बेगमपुरवा क्षेत्र के बाबू पुरवा निवासी 24 वर्षीय अफरोज पुत्र अनवर अली अपने साथी 22 वर्षीय गुलफाम पुत्र अरशद अली, 28 वर्षीय सलमान पुत्र कासिम, 32 वर्षीय चांद बाबू पुत्र मुन्ना निवसी मछरिया थाना नौबस्ता व 30 वर्षीय लाला निवासी जाजमऊ चुंगी जिला कानपुर शाम को चंदन घाट पर गंगा नहाने आए थे।

नहाते समय सभी गहरे पानी में जाकर डूबने लगे। शोर मचाने पर वहां मौजूद नाविकों ने सलमान, चांद बाबू व लाला को बचा लिया। जबकि, अफरोज और गुलफाम गंगा नदी में लापता हो गए। गोताखोरों से खोजबीन कराई गई तो दोनों के शव मिल गए हैं।

यह भी पढ़ें : Hapur: घर में घुसकर युवती को बेरहमी से पीटा, कपड़े भी फाड़े; आरोपियों की इस धमकी से दहशत में है पीड़िता

chat bot
आपका साथी