पहाड़ के विकास को रेल जरूरी

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : जिले में रेल लाइन के लिए धरना प्रदर्शन जारी है। रेल समिति के सदस्

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Sep 2018 04:07 PM (IST) Updated:Sat, 15 Sep 2018 04:07 PM (IST)
पहाड़ के विकास को रेल जरूरी
पहाड़ के विकास को रेल जरूरी

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : जिले में रेल लाइन के लिए धरना प्रदर्शन जारी है। रेल समिति के सदस्य जिले में रेल लाइन बिछाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि पहाड़ के विकास के लिए वह आंदोलन कर रहे हैं। पलायन रोकने व यातायात को सुगम बनाने के लिए रेल लाइन की आवश्यकता है। जिला मुख्यालय स्थित तहसील परिसर में बीते एक माह से लगातार अनिश्चितकालीन अनशन चल रहा है। बागेश्वर-टनकपुर रेल लाइन संघर्ष समिति के सदस्य क्रमिक अनशन कर रहे हैं। रेल समिति के सदस्य जिले को रेल लाइन से जोड़ने की मांग लंबे समय से कर रहे हैं। महासचिव खड़क राम आर्या ने कहा कि क्षेत्र से कई सांसद चुनकर दिल्ली पहुंचे हैं। सभी ने रेल मार्ग को स्वीकृति दिलाने का वादा किया। लेकिन आजादी के इतने सालों बाद तक रेल मार्ग नहीं मिल सका है। जिसके चलते जिला विकास की दौड़ में बहुत पीछे छूट गया है। जिस कारण जिले में लोग रहना ही नहीं चाहते हैं। उन्होंने कहा कि रेल लाइन की सुविधा जिले को मिलने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर अध्यक्ष नीमा दफौटी, डूंगर ¨सह नेगी, सरस्वती गैलाकोटी, कंवल ¨सह, लक्ष्मण ¨सह, अशोक ¨सह, महेश कांडपाल, सीएस ऐठानी, हेमा जोशी, आनंद ¨सह, बिमला कांडपाल, दिनेश चंद्र लोहनी, प्रकाश ¨सह, पार्वती पांडे, डीआर आर्या, आनंद बल्लभ तिवाड़ी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी