अगस्त्यमुनि व कपकोट बने नगर पंचायत

By Edited By: Publish:Tue, 10 Jul 2012 01:04 AM (IST) Updated:Tue, 10 Jul 2012 01:06 AM (IST)
अगस्त्यमुनि व कपकोट बने नगर पंचायत

जागरण ब्यूरो, देहरादून

शासन ने आज राज्य में दो नगर पंचायतों का सृजन कर दिया। रुद्रप्रयाग जिले में अगस्त्यमुनि व बागेश्वर जिले में कपकोट को नगर पंचायत बनाने की अधिसूचना सोमवार को जारी कर दी गई।

राज्य में अब नगर पंचायतों की संख्या 37 हो गई है। अभी गुजरे हफ्ते ही शासन ने तीन नई नगर पंचायतों का गठन किया था। इनमें चमोली जिले में पोखरी, रुद्रप्रयाग में ऊखीमठ और पिथौरागढ़ में गंगोलीहाट को नगर पंचायत बनाया गया। आज शासन ने इस क्रम में दो नई नगर पंचायतों का गठन कर दिया। रुद्रप्रयाग जिले में गठित की गई नगर पंचायत अगस्त्यमुनि में जो राजस्व ग्राम व ग्राम पंचायत शामिल की गई हैं वे हैं, सिल्लीसेरा, नाकोट, बनियाड़ी, अमोठा और सौड़ी। इसी तरह बागेश्वर जिले में सृजित कपकोट नगर पंचायत में शामिल ग्राम हैं कपकोट, भंडारीगांव, बमसेरा, एठौण, पालीडुगरा, हिचौड़ी, कन्यूटी और भयूं।

इसके साथ ही अब राज्य में नगर पंचायतों की कुल संख्या 37 हो गई है। पौड़ी गढ़वाल जिले में स्वर्गाश्रम को भी जल्द नगर पंचायत का दर्जा दे दिए जाने की संभावना है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी