Dehradun: किशोरी को जंगल में घसीटकर ले गया और की हैवानियत की हदें पार, छह माह बाद अल्‍ट्रासाउंड से खुला सच

Dehradun Crime आरोपित छह माह पूर्व किशोरी को घसीटकर जंगल में ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म किया। 25 जून को उनकी सबसे छोटी बेटी जिसकी उम्र इस समय 14 साल सात महीने है के पेट में दर्द हुआ। अस्पताल में किशोरी का अल्ट्रासाउंड हुआ तो पता चला कि वह छह माह की गर्भवती है। आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

By Soban singh Edited By: Nirmala Bohra Publish:Sun, 30 Jun 2024 11:14 AM (IST) Updated:Sun, 30 Jun 2024 11:14 AM (IST)
Dehradun: किशोरी को जंगल में घसीटकर ले गया और की हैवानियत की हदें पार, छह माह बाद अल्‍ट्रासाउंड से खुला सच
Dehradun Crime: 14 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोपित गिरफ्तार

HighLights

  • छह माह की गर्भवती है किशोरी, तबीयत खराब होने पर चला पता
  • दिसंबर माह में पीड़ित को जंगल में घसीटकर ले गया था आरोपित

जागरण संवाददाता, देहरादून। Dehradun Crime: 14 वर्ष की किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित छह माह पूर्व किशोरी को घसीटकर जंगल में ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म किया। धमकी दी कि यदि उसने घटना के बारे में किसी को बताया तो वह उसे व उसके परिवार को जान से मार देगा।

अब जब किशोरी की तबीयत खराब हुई तो स्वजन उसे अस्पताल लेकर गए। वहां पता चला कि किशोरी छह माह की गर्भवती है। वसंत विहार थाना पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

छह माह की गर्भवती

थानाध्यक्ष वसंत विहार महादेव उनियाल के अनुसार, एक महिला ने तहरीर दी। बताया कि 25 जून को उनकी सबसे छोटी बेटी, जिसकी उम्र इस समय 14 साल सात महीने है, के पेट में दर्द हुआ। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने पति को दी। उनके पति बच्ची को नजदीकी अस्पताल ले गए। अस्पताल में किशोरी का अल्ट्रासाउंड हुआ तो पता चला कि वह छह माह की गर्भवती है।

महिला ने बताया कि उन्होंने बेटी से आरोपित के बारे में जानकारी लेनी चाही, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। बच्ची को भरोसे में लेकर पूछा तो उसने बताया कि दिसंबर में शाम के समय वह ट्यूशन से घर लौट रही थी, इसी दौरान एक व्यक्ति उसे घसीटकर जंगल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित ने अपना मुंह ढका हुआ था। उसने धमकी दी कि यदि घटना के बारे में किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा।

इस मामले में वसंत विहार थाना पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर अज्ञात आरोपित की तलाश शुरू की। किशोरी ने आरोपित के बारे में कुछ नहीं बताया, ऐसे में पुलिस को लिए आरोपित तक पहुंचना किसी चुनौती से कम नहीं था। 27 जून की रात वसंत विहार पुलिस ने शास्त्री नगर खाला में कई लोगों से पूछताछ की और पीड़ित की बड़ी बहन की काल डिटेल चेक की। इसमें एक नंबर संदिग्ध पाया गया।

पुलिस ने काल करने वाले व्यक्ति की आइडी निकाली तो उसकी पहचान सोनल पाल उर्फ सोनू निवासी शास्त्री नगर खाला, वसंत विहार मूल निवासी निगोही, शाहजहांपुर, उप्र के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपित ने कबूल किया कि उसने किशोरी के साथ सबसे पहले दिसंबर महीने में दुष्कर्म किया था। इसके बाद लगातार उसे डरा धमकाकर दुष्कर्म कर रहा था। एक बार उसका परिवार बाहर गया हुआ था, तब वह पीड़िता को अपने घर ले गया और दुष्कर्म किया।

chat bot
आपका साथी