ट्रेन हादसा: खिलाड़ियों के उपकरणों के साथ जल गए 'अरमान'

नई दिल्ली से देहरादून आ रही शताब्दी एक्सप्रेस में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी बैठे थे। ट्रेन की आग के साथ उनके दून में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होने के अरमान भी जल गए। आग की घटना में खिलाड़ियों का पूरा सामान जलकर राख हो गया।

By Sumit KumarEdited By: Publish:Sat, 13 Mar 2021 07:45 PM (IST) Updated:Sat, 13 Mar 2021 10:27 PM (IST)
ट्रेन हादसा: खिलाड़ियों के उपकरणों के साथ जल गए 'अरमान'
ट्रेन की आग के साथ उनके दून में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होने के अरमान भी जल गए।

जागरण संवाददाता, देहरादून: नई दिल्ली से देहरादून आ रही शताब्दी एक्सप्रेस में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी बैठे थे। ट्रेन की आग के साथ उनके दून में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होने के अरमान भी जल गए। आग की घटना में खिलाड़ियों का पूरा सामान जलकर राख हो गया। इस सामान के बिना वह प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकते। 

दून में चल रही राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में शामिल होने आ रहे मध्य प्रदेश के आठ खिलाड़ी इस डिब्बे में मौजूद थे। उनके साथ दो कोच भी थे। दरअसल, उत्तराखंड तीरंदाजी संघ की ओर से 41वीं एनटीपीसी राष्ट्रीय जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। सर्वे ऑफ इंडिया के स्टेडियम में चल रही प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों की टीमें शामिल हो रही हैं। खिलाड़ियों ने बताया कि वे चार पुरुष और चार महिला खिलाड़ी प्रतियोगिता में शामिल होने आ रहे थे, लेकिन उनका तीरंदाजी का सामान जल गया है। जिसके चलते वे प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकते। खिलाडिय़ों के मुताबिक, प्रत्येक खिलाड़ी का करीब तीन लाख रुपये से अधिक का सामान जला है। 

यह भी पढ़ें- नई दिल्ली से देहरादून आ रही शताब्दी एक्सप्रेस के एक कोच में लगी आग, मचा हड़कंप; देखें फोटो

भारतीय तीरंदाजी संघ के कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि ट्रेन से आ रहे मध्य प्रदेश के खिलाड़ी सुरक्षित हैं, लेकिन उनका सामान जल गया। अब ये बच्चे प्रतियोगिता में नहीं खेल पाएंगे। एक धनुष की कीमत दो से तीन लाख के बीच होती है। इतने महंगे उपकरण तत्काल खरीदना संभव नहीं है।

यह भी पढ़ें-यमकेश्वर प्रखंड की ग्राम पंचायत बुंगा क्षेत्र में जंगल में लगी आग

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी