उत्तराखंड सरकार का कर विभाग को तोहफा, 14 अफसरों का हुआ प्रमोशन; बने सहायक आयुक्त

उत्तराखंड सरकार ने राज्य कर विभाग में 14 राज्य कर अधिकारियों को सहायक आयुक्त पद पर पदोन्नति प्रदान किया है। पदोन्नत कार्मिकों को शीघ्र नया कार्यभार ग्रहण करना होगा। राज्य कर (स्टेट जीएसटी) विभाग में राज्य कर अधिकारियों के पद समाप्त कर दिए गए हैं। पूर्व में इन पदों की संख्या करीब 234 थी। अब नए ढांचे में अधिकारी संवर्ग का निम्नतम पद अब सहायक आयुक्त से शुरू होगा।

By satyabir singhEdited By: Riya Pandey Publish:Mon, 01 Jul 2024 02:34 PM (IST) Updated:Mon, 01 Jul 2024 02:34 PM (IST)
उत्तराखंड सरकार का कर विभाग को तोहफा, 14 अफसरों का हुआ प्रमोशन; बने सहायक आयुक्त
राज्य कर में 14 राज्य कर अफसर बने सहायक आयुक्त

HighLights

  • 14 राज्य कर अफसर बने सहायक आयुक्त
  • पदोन्नत कार्मिकों को शीघ्र ग्रहण करना होगा नया कार्यभार

जागरण संवाददाता, देहरादून। राज्य कर विभाग में 14 राज्य कर अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा मिला है। शासन ने इन्हें सहायक आयुक्त पद पर पदोन्नति प्रदान की है।

अपर सचिव सी रविशंकर के आदेश के मुताबिक पदोन्नत अधिकारियों को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि में रखा जाएगा। लिहाजा, पदोन्नत कार्मिकों को शीघ्र नया कार्यभार ग्रहण करना होगा।

पदोन्नति किए गए कर्मिकों के नाम

पदोन्नत किए गए कर्मिकों में प्रकाश चंद्र त्रिवेदी, धीरेंद्र कुमार भट्ट, रविंद्र सिंह बसेड़ा, मितेश्वर आनंद, नीतिका नारंग, अवनीश कुमार झा, सुनीत कुमार श्रीवास्तव, अनिल सिंह चौहान, सुनील रावत, राजीव तिवारी, संदीप सिंह अरोड़ा, गार्गी, बिंध्याचल कुमार व हितेश चंद्र पंत शामिल हैं।

बता दें कि राज्य कर (स्टेट जीएसटी) विभाग में राज्य कर अधिकारियों के पद समाप्त कर दिए गए हैं। पूर्व में इन पदों की संख्या करीब 234 थी। जिसमें 50 प्रतिशत पद सीधी भर्ती, जबकि 50 प्रतिशत पद पदोन्नति के माध्यम से भरे जाने की व्यवस्था थी। अब विभागीय ढांचे में इन पदों को समाप्त कर दिया है।

कर्मचारियों ने आरपार की लड़ाई का किया एलान

अब नए ढांचे में अधिकारी संवर्ग का निम्नतम पद अब सहायक आयुक्त से शुरू होगा। इस आशंका को लेकर उत्तराखंड राज्य कर कर्मचारी संयुक्त मोर्चा लंबे समय से आंदोलन की चेतावनी दे रहा था। अब शासन ने कर्मचारियों की आशंका के अनुरूप संशोधित ढांचे का आदेश जारी किया तो कर्मचारियों ने आरपार की लड़ाई छेड़ने का एलान कर दिया है।

यह भी पढ़ें- Dehradun में नौकरी की बहार, कर्मचारी खोज रहीं 40 कंपनियां; 8वीं पास से स्नातकोत्तर तक को मिलेगा रोजगार

यह भी पढ़ें- Uttarakhand के इस विभाग में कर अधिकारियों के पद समाप्त, कर्मचारियों ने खोला मोर्चा; आरपार की लड़ाई छेड़ने का एलान

chat bot
आपका साथी