Uttarakhand Weather Update: उत्‍तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में हो सकती है बारिश और बर्फबारी, अन्‍य जिलों में शुष्‍क रहेगा मौसम

Uttarakhand Weather Update उत्‍तराखंड में पहाड़ी जनपदों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलेगा। खासकर उत्‍तरकाशी चमोली और पिथौरागढ़ में। यहां मौसम विभाग ने हल्‍की बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है। वहीं अन्‍य जिलों में मौसम शुष्‍क रहेगा।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Mon, 07 Mar 2022 08:44 AM (IST) Updated:Mon, 07 Mar 2022 08:44 AM (IST)
Uttarakhand Weather Update: उत्‍तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में हो सकती है बारिश और बर्फबारी, अन्‍य जिलों में शुष्‍क रहेगा मौसम
उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलेगा।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, उत्‍तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं कहीं बहुत हल्‍की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं, राज्‍य के शेष जनपदों में मौसम शुष्‍क रहेगा। जबकि 3500 मीटर व उससे अधिक वाले स्‍थानों में बर्फबारी की संभावना है।

पिथौरागढ़ में हो सकती है हल्‍की बारिश

बीते रोज कुमाऊं में कुछ जगह आंशिक बादलों को छोड़कर मौसम साफ रहा। वहीं, आजकुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ जिले में बादल छाने की संभावना है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, सोमवार को पिथौरागढ़ जिले में बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, 3500 मीटर से ऊंचाई वाली चोटियों पर बर्फबारी हो सकता है। कुमाऊं मंडल के अन्य जिलों में आसमान साफ रहेगा। वहीं, मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अगले दो दिनसमूचे कुमाऊं में मौसम साफ रहने की संभावना है।

देहरादून में आसमान में आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल

देहरादून में आसमान मुख्‍यत: साफ रहेगा। लेकिन आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं, अधिकतम एवं न्‍यूनतम तापमान क्रमश 28 डिग्री सेल्सियस और 13 डिग्री सेल्सियस के लगभग रहेगा।

प्रमुख शहरों तापमान

मसूरी

न्यूनतम तापमान- 17.3 डिग्री सेल्सियस

अधिकतम तापमान- 23.0 डिग्री सेल्सियस

देहरादून

न्यूनतम तापमान- 25.6 डिग्री सेल्सियस

अधिकतम तापमान- 35.0 डिग्री सेल्सियस

नैनीताल

न्यूनतम तापमान- 17.0 डिग्री सेल्सियस

अधिकतम तापमान- 20.5 डिग्री सेल्सियस

पंतनगर

न्यूनतम तापमान- 9.2 डिग्री सेल्सियस

अधिकतम तापमान- 26.7 डिग्री सेल्सियस

मुक्‍तेश्‍वर

न्यूनतम तापमान- 9.0 डिग्री सेल्सियस

अधिकतम तापमान- 18.9 डिग्री सेल्सियस

टिहरी

न्यूनतम तापमान- 10.0 डिग्री सेल्सियस

अधिकतम तापमान- 19.6 डिग्री सेल्सियस

मौसम का मिजाज फिर बदला, होती रही बादलों की आवाजाही

रुड़की में रविवार को मौसम का मिजाज फिर से बदला-बदला नजर आया। सुबह से लेकर शाम तक बादलों की आवाजाही होती रही। वहीं धूप की चमक भी अन्य दिनों की अपेक्षा हल्की रही। ऐसे में दोपहर में भी हल्की ठंडक महसूस हुई। हालांकि पिछले कुछ दिनों से तीखी धूप खिलने की वजह से दिन के अलावा सुबह और शाम को भी मौसम में ठंड का असर कम हो गया है। शहर का रात का तापमान भी सामान्य से अधिक रेकॉर्ड हो रहा है। वहीं रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ। जोकि सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की के जल संसाधन विकास एवं प्रबंधन विभाग में संचालित ग्रामीण कृषि-मौसम सेवा परियोजना से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को भी हल्के से मध्यम बादल छाने का पूर्वानुमान है।

यह भी पढ़ें:- Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में दो दिन बदला रहेगा मौसम का मिजाज

chat bot
आपका साथी