Haridwar Crime: दादा के साथ लौट रहा था युवक, तभी पहुंचे दो अज्ञात बाइक सवार और कर दी ताबड़तोड़ फायरिंग

Haridwar Crime अमरपुर काजी गांव निवासी तुषार अपने दादा के साथ इकबालपुर से कुछ सामान लेकर वापस गांव लौट रहा था। तभी दो अज्ञात बाइक सवारों ने उस पर फायरिंग कर दी। एक गोली उसके पैर में लगी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल तुषार को रुड़की सिविल अस्पताल भिजवाया है। वहीं पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

By Jagran NewsEdited By: Nirmala Bohra Publish:Sun, 30 Jun 2024 01:21 PM (IST) Updated:Sun, 30 Jun 2024 01:21 PM (IST)
Haridwar Crime: दादा के साथ लौट रहा था युवक, तभी पहुंचे दो अज्ञात बाइक सवार और कर दी ताबड़तोड़ फायरिंग
Haridwar Crime: इस दौरान पैर में लगी एक गोली

HighLights

  • घायल तुषार को रुड़की सिविल अस्पताल भिजवाया
  • पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी

जागरण संवाददाता, भगवानपुर। रविवार सुबह भगवानपुर के अमरपुर काजी गांव निवासी एक युवक को दो अज्ञात बाइक सवारों ने गोली मार दी। बताया गया है कि अमरपुर काजी गांव निवासी तुषार अपने दादा के साथ इकबालपुर से कुछ सामान लेकर वापस गांव लौट रहा था।

रास्ते में उस पर फायरिंग कर दी, जिसमें एक गोली उसके पैर में लगी। भगवानपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल तुषार को रुड़की सिविल अस्पताल भिजवाया है। जहां पर उसका इलाज किया जा रहा है और पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

chat bot
आपका साथी