Patanjali अनुसंधान ने खोजा बेहद सुंदर फूल, आज तक दुनिया थी इससे अनजान

Patanjali Research उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्र यमुनोत्री में एक ऐसा पौधा पाया गया है जो आज तक विश्व के लिए अज्ञात था जिसे कैम्पेन्यूला डेन्सीसिलिएटा के नाम से पहचाना गया। इसे क्यू बाटनिकल गार्डन यूके की ओर से अंतरराष्ट्रीय पादप नाम सूची (आइपीएनआइ) में शामिल किया गया। पतंजलि के अनुसंधानों ने देश के गौरव को बढ़ाने का कार्य किया है।

By Manish kumar Edited By: Nirmala Bohra
Updated: Sat, 22 Jun 2024 09:37 AM (IST)
Patanjali अनुसंधान ने खोजा बेहद सुंदर फूल, आज तक दुनिया थी इससे अनजान
Patanjali Research: पतंजलि अनुसंधान ने खोजी विश्व के लिए एक नई वनस्पति

HighLights

  1. यूके की ओर से अंतरराष्ट्रीय पादप नाम सूची (आइपीएनआइ) में शामिल

जागरण संवाददाता, हरिद्वार । Patanjali Research: उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्र यमुनोत्री में एक ऐसा पौधा पाया गया है जो आज तक विश्व के लिए अज्ञात था, जिसे कैम्पेन्यूला डेन्सीसिलिएटा के नाम से पहचाना गया। जिसका फूल बैंगनी रंग का था।

पतंजलि की रिसर्च टीम की ओर से जब गहन अनुसंधान किया गया तो यह पाया कि यह पौधा पूरे विश्व में अभी कहीं भी नहीं मिलता है। आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि पतंजलि के इस अनुसंधान को न्यूजीलैंड के विश्व प्रसिद्ध वनस्पति अनुसंधान जर्नल फाइटोटेक्सा ने प्रकाशित किया है।

इसे क्यू बाटनिकल गार्डन, यूके की ओर से अंतरराष्ट्रीय पादप नाम सूची (आइपीएनआइ) में शामिल किया गया। पतंजलि के अनुसंधानों ने देश के गौरव को बढ़ाने का कार्य किया है।