अराजक तत्वों ने प्राथमिक विद्यालय में लगाई आग

राजकीय प्राथमिक विद्यालय में अराजक तत्वों ने आग लगाकर दस्तावेज जला दिए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 02 Jul 2022 05:57 PM (IST) Updated:Sat, 02 Jul 2022 05:57 PM (IST)
अराजक तत्वों ने प्राथमिक विद्यालय में लगाई आग
अराजक तत्वों ने प्राथमिक विद्यालय में लगाई आग

अराजक तत्वों ने प्राथमिक विद्यालय में लगाई आग

संवाद सूत्र, नानकमत्ता : राजकीय प्राथमिक विद्यालय गढ़ीपट्टी में अराजक तत्वों ने आग लगाकर विद्यार्थियों के बैठने की चटाई, पत्रिकाएं, दस्तावेज जला दिए। आरोपित स्कूल से दो रसोई गैस सिलिंडर भी चुरा ले गए। पुलिस ने प्रिसिंपल की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रधानाध्यापक निर्मला अटवाल ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 30 जून की रात विद्यालय की भोजन माता तीस कौर ने फोन पर सूचना दी कि अराजक तत्वों ने स्कूल में आग लगा दी। इसके बाद उन्होंने 112 पर काल कर पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मुआयना कर उन्हें बताया कि आग बुझ गई है। इसके बाद उन्होंने जाकर देखा विद्यालय में सारा सामान जला हुआ था। अराजक तत्वों ने स्कूल में विद्यालय का ताला तोड़कर अलमारी में रखी विद्यालय की समस्त पंजिकाएं, विद्यार्थियों के बैठने के लिए स्टोर में रखी दरी, चटाईयां, सेल सामग्री, पुस्तकालय की पुस्तकें आदि जलाकर राख कर दिए। अराजक तत्व विद्यालय से एमडीएम के दो रसोई गैस सिलिंडर भी चुरा ले गए। --------- स्कूल में आग लगाकर चोरी की वारदात पर संदेह प्रतीत हो रहा है। पुलिस प्रकरण में चोरी, आगजनी दोनों बिंदु पर जांच पड़ताल कर रही है। जांच के बाद विद्यालय में आग लगाकर बच्चों की दरी-चटाई से लेकर पत्रिकाएं जलाने के मामले में कुछ कहा जा सकता है। -केसी आर्य, थानाध्यक्ष नानकमत्ता

chat bot
आपका साथी