शादी की रात युवक का ट्रेन से कटा शव मिला

जागरण संवाददाता उत्तर दिनाजपुर शादी के ठीक 2 घटे पहले एक युवक की ट्रेन में कटने से मौत को

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Jan 2021 07:02 PM (IST) Updated:Mon, 11 Jan 2021 07:02 PM (IST)
शादी की रात युवक का ट्रेन से कटा शव मिला
शादी की रात युवक का ट्रेन से कटा शव मिला

जागरण संवाददाता ,उत्तर दिनाजपुर: शादी के ठीक 2 घटे पहले एक युवक की ट्रेन में कटने से मौत को लेकर हड़कंप मच गया। मृत युवक का नाम मुज़क्किर इस्लाम है। वह इस्लामपुर थाने के धंतला इलाके का निवासी था। उसकी शादी रविवार रात को होने वाली थी। स्थानीय रेलवे स्टेशन से सटे इलाके में शादी की तैयारिया खत्म होने के ठीक पहले युवक का शव अचानक बरामद हुआ। लड़के के पिता, दबीरुल इस्लाम ने आरोप लगाया कि रविवार को उनके बेटे का जन्मदिन था। इसलिए, शादी की तारीख के होने बावजूद उसने लड़की के घर के आदमी से रविवार की आधी रात 12 बजे के बाद शादी खत्म करने का अनुरोध किया। लेकिन वे इस बात को मानने स राजी नहीं हुए हैं। उसके बाद घर से लड़का लापता हो गया फिर उसकी मौत की खबर मिली। उन्होंने आगे शिकायत की कि उनका बेटा धंतला बाजार में कोचिंग क्लास लेता था। उसके बेटे के कोचिंग के सामान को भी जला दिया गया। दूसरी ओर, लड़की के परिवार की ओर से दादा मोहम्मद कुसुद्दीन ने कहा कि भले ही शादी की व्यवस्था हो, लड़के के घर से शादी नहीं करने का दबाव था। दूसरी ओर, ग्राम पंचायत के प्रधान के प्रतिनिधि और उनके पति मोहम्मद सब्बीर अहमद ने कहा कि लड़की लड़के की कोचिंग क्लास में ट्यूशन लेती थी। वहीं से दोनों के बीच एक रिश्ता बन गया और फिर अचानक शादी वाली रात लड़के के शव मिलने की खबर आई। थोड़ी देर बाद, चार या पाच सौ लोग ग्राम पंचायत के मुख्य द्वार के सामने आग लगाते और ताला तोड़ने और विरोध करने की कोशिश करते दिखे। बाद में पुलिस ने आकर उसे संभाला। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, लड़के और लड़की का एक वीडियो हॉल ही में वायरल हुआ। और फिर इन दोनों परिवारों की ओर से चर्चा के जरिए शादी तय की गई। लेकिन शादी की रात युवक की आत्महत्या का रहस्य धीरे-धीरे क्षेत्र में गहरा गया है। इस्लामपुर पुलिस जिला पुलिस अधीक्षक सचिन मक्कड़ ने कहा कि आत्महत्या की घटना के बाद शव को बरामद कर इस्लामपुर मुर्दाघर भेज दिया गया। मृतक के परिवार की शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जाच शुरू कर दी है। दूसरी ओर, उसी समय इस्लामपुर पुलिस ने स्टेशन से सटे इलाके में एक और अज्ञात युवक का शव बरामद किया।

chat bot
आपका साथी