अमेरिका के सैन जोस रेल यार्ड में गोलीबारी, 8 लोगों की मौत की आशंका

अमेरिका के सैन जोस में के रेल यार्ड में गोलीबारी हुई जिसमें कई लोगों की मौत हो गई और कई जख्मी हुए हैं। इस घटना को अंजाम देना वाला संदिग्ध भी मारा गया है। कुछ सूत्रों के अनुसार इस घटना में कम से कम आठ लोगों की मौत है।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Thu, 27 May 2021 07:27 AM (IST) Updated:Thu, 27 May 2021 07:27 AM (IST)
अमेरिका के सैन जोस रेल यार्ड में गोलीबारी, 8 लोगों की मौत की आशंका
अमेरिका के सैन जोस रेल यार्ड में गोलीबारी, 8 लोगों की मौत की आशंका

सैन जोस (अमेरिका), एपी। अमेरिका के सैन जोस में बुधवार को रेल यार्ड में गोलीबारी हुई, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई और कई जख्मी हुए हैं। इस घटना को अंजाम देना वाला संदिग्ध भी मारा गया है। कुछ सूत्रों के अनुसार इस घटना में कम से कम आठ लोगों की मौत हुई है।

सांता क्लारा काउंटी शेरिफ के प्रवक्ता डिप्टी रसेल डेविस ने कहा कि अभी वे मृतकों और घायलों की सटीक संख्या नहीं बता सकते हैं। उन्होंने कहा कि पीडि़तों में वैली ट्रांसपोर्टेशन अथारिटी के कर्मचारी भी शामिल हैं। गोलीबारी रेलवे यार्ड में हुई जो सांता क्लारा काउंटी शेरिफ के दफ्तर से सटा हुआ है। यह एक पारगमन नियंत्रण केंद्र है जहां ट्रेनें खड़ी की जाती हैं और उनका रखरखाव किया जाता है।

वैली ट्रांसपोर्टेशन अथारिटी के चेयरमैन ग्लेन हेंड्रिक्स ने अफसोस जताते हुए कहा कि हमारी संवेदनाएं इस घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों के साथ हैं। सैन जोस के मेयर सैम लिकार्डो ने घटना वाले दिन को अपने शहर के लिए बहुत ही भयावह बताया है

chat bot
आपका साथी