US-India: अमेरिका के एक बयान ने बढ़ाई पाकिस्‍तान-चीन की धड़कनें, भारत को लिया सिर-माथे

अमेरिका ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि चीन को यदि एशिया में रोकना है तो इसके लिए भारत से बेहतर और कोई नहीं हो सकता है। रक्षा मंत्री लायड आस्टिन ने एक नोट में इसको लेकर बात कही है।

By Kamal VermaEdited By: Publish:Tue, 01 Nov 2022 10:10 AM (IST) Updated:Tue, 01 Nov 2022 10:25 AM (IST)
US-India: अमेरिका के एक बयान ने बढ़ाई पाकिस्‍तान-चीन की धड़कनें, भारत को लिया सिर-माथे
अमेरिका ने फिर दोहराई भारत के प्रति निष्‍ठा

नई दिल्‍ली (आनलाइन डेस्‍क)। अमेरिका ने एक बार फिर से साफ कर दिया है कि एशिया में चीन को रोकने में कोई देश यदि उसकी मदद कर सकता है तो वो केवल भारत ही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री लायड जस्टिन ने यूएस नेशनल डिफेंस स्‍ट्रेटेजी 2022 (US National Defense Stratagy 2022) पर जारी एक नोट में ये बात कही है। लायड ने कहा है कि चीन पूरी दुनिया के लिए एक सबसे बड़ा खतरा है, जिसको रोकना बेहद जरूरी है। इस काम में भारत उसका करीबी साझेदार है। उन्‍होंने ये भी कहा कि अमेरिका हिंद महासागर में सभी के लिए निर्बाध आवाजाही चाहता है। वहीं चीन न सिर्फ हिंद महासागर बल्कि दूसरे समुद्री इलाकों में भी अपनी मनमानी कर रहा है। अमेरिकी रक्षा मंत्री ने कहा कि चीनआने वाले कुछ दशकों में सबसे बड़ा रणनीतिक प्रतिद्वंदी बन जाएगा।

US National Defense Stratagy 2022

बता दें अमेरिका ने पिछले माह ही US National Defense Stratagy 2022 जारी किया था। इसमें चीन को सबसे बड़ा खतरा बताया था। इसके बाद इसमें रूस का जिक्र किया गया था। अमेरिकी रक्षा मंत्री ने अपने नोट में कहा कि चीन को रोकने के लिए अमेरिका भारत के साथ आगे बढ़ने को पूरी तरह से तैयार है। अमेरिका जानता है कि चीन का भारत के साथ सीमा विवाद है। इसकी सबसे बड़ी वजह चीन की आक्रामकता है जो लगातार विस्‍तारवादी नीति की तरफ अग्रसर है। अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडन ने भी कहा है कि चीन एक ऐसा देश है जो लगातार अपनी सीमाओं का विस्‍तार कर रहा है और भौगोलिक सीमाओं को नया आकार देने की कोशिश में लगा है। इसकी वजह से कई तरह के खतरे सामने आ रहे हैं। चीन न सिर्फ सीमाओं का विस्‍तार कर रहा है बल्कि आर्थिक, रणनीतिक और तकनीकी क्षमताओं का भी विस्‍तार कर रहा है।

लायड ने किया रूस का भी जिक्र 

रूस पर जारी एक नोट में उन्‍होंने कहा कि अमेरिका नाटो के साथ मिलकर सदस्‍य देशों की रखा के लिए वचनबद्ध है। इसके अलावा यूक्रेन पर थोपे गए उसके युद्ध पर भी अमेरिकी नजरें लगी हैं। यूक्रेन को हर संभव मदद देने की बात अमेरिका ने अपने इस नोट में कही है। अमेरिका का कहना है कि उसको रूस की तरफ से जिन चीजों की सबसे अधिक चिंता है वो परमाणु हथियार, लंबी दूरी की मिसाइलें, साइबर हमले, कैमिकल और बायोलाजिकल हथियारों का इस्‍तेमाल, समुद्र की गहराइयों में जाकर किए जाने वाले हमलों से है। अपने नोट में लायड ने चीन और रूस के बीच बनती नजदीकियों पर भी चिंता जाहिर की है। उन्‍होंने कहा कि इसकी वजह से विश्‍व में एक अजीब माहौल बन गया है।

ईरान और इराक पर भी दिया बयान 

लायड ने अपने बयानों में ईरान, इराक का भी जिक्र किया है। उन्‍होंने ईरान पर बात करते हुए कहा कि अमेरिका उसके परमाणु कार्यक्रम का विरोधी है। ईरान के परमाणु हथियारें से न सिर्फ दुनिया को बल्कि खुद वहां के लोगों को भी खतरा है। वहीं ईरान लगातार अपने यहां व्‍याप्‍त अशांति के लिए अमेरिका को दोषी ठहरा रहा है। उन्‍होंने इसको लेकर कई सिलसिलेवार ट्वीट भी किए हैं, जिसमें उनकी राष्‍ट्रपति बाइडन से मुलाकात का जिक्र किया गया है। 

देश और दुनिया में बढ़ गए हैं Tuberculosis के मरीज! WHO की रिपोर्ट में बताया- बन सकता है बड़ा खतरा

Morbi Bridge Collapse: मोरबी जैसे पुल देश में एक नहीं कई हैं, इन्‍हें लगातार देखरेख की पड़ती है जरूरत

chat bot
आपका साथी