Share Market: '2025 में आ सकती है 2008 से भी बड़ी गिरावट', अर्थशास्त्री ने दिए चौंकाने वाले संकेत

देश की अर्थव्यवस्था में शेयर बाजार की बड़ी भूमिका होती है। बाजार के उतार-चढ़ाव से निवेशकों के काम बनते और बिगड़ते हैं। इस बीच शीर्ष अमेरिकी अर्थशास्त्री ने अपने बयान से खलबली मचा दी है। उन्होंने कहा कि शेयर बाजार में 2008 से भी बड़ी गिरावट 2025 में आ सकती है। उन्होंने चेतावनी दी कि यह शेयर बाजार में 2008 के बड़े वित्तीय संकट से भी बड़ी गिरावट होगी।

By Jagran NewsEdited By: Jeet Kumar Publish:Thu, 13 Jun 2024 06:00 AM (IST) Updated:Thu, 13 Jun 2024 06:00 AM (IST)
Share Market: '2025 में आ सकती है 2008 से भी बड़ी गिरावट', अर्थशास्त्री ने दिए चौंकाने वाले संकेत
अर्थशास्त्री ने कहा कि 2025 में आ सकती है 2008 से भी बड़ी गिरावट

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। देश की अर्थव्यवस्था में शेयर बाजार की बड़ी भूमिका होती है। बाजार के उतार-चढ़ाव से निवेशकों के काम बनते और बिगड़ते हैं। इस बीच शीर्ष अमेरिकी अर्थशास्त्री ने अपने बयान से खलबली मचा दी है। उन्होंने कहा कि शेयर बाजार में 2008 से भी बड़ी गिरावट 2025 में आ सकती है। उन्होंने चेतावनी दी कि यह शेयर बाजार में 2008 के बड़े वित्तीय संकट से भी बड़ी गिरावट होगी।

फॉक्स न्यूज से बात करते हुए, अर्थशास्त्री हैरी डेंट ने आगाह किया कि 2025 में होने वाली शेयर बाजार की घटना 2008 में आई मंदी के दौर से भी काफी बड़ी घटना होगी।

उन्होंने कहा कि शेयर बाजार को लेकर अर्थव्यवस्था के बारे में कहा कि ज्यादातर बुलबुले पांच से छह साल तक चलते हैं, लेकिन यह 14 साल से चल रहा है। डेंट ने कहा कि तो आपको 2008 से 2009 तक की तुलना में एक बड़ी दुर्घटना की उम्मीद करनी होगी। जब वह बुलबुला आखिरकार फूट जाएगा, तो इससे बाजार में 2007-2008 के वित्तीय संकट से भी अधिक बड़ी गिरावट आ सकती है।

chat bot
आपका साथी