'America का सबसे अच्छा दोस्त है भारत', सैंकड़ों भारतीयों के बीच बोले व्हाइट हाउस के अधिकारी

US-India Relation भारतीय दूतावास द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में सैकड़ों भारतीय अमेरिकियों को संबोधित करते हुए व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने कहा कि भारत हमारा सबसे अच्छा दोस्त है। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में दोनों देश में संबंध बेहतर हुए हैं।

By AgencyEdited By: Publish:Sun, 16 Apr 2023 04:08 PM (IST) Updated:Sun, 16 Apr 2023 04:08 PM (IST)
'America का सबसे अच्छा दोस्त है भारत', सैंकड़ों भारतीयों के बीच बोले व्हाइट हाउस के अधिकारी
US-India Relation अमेरिका और भारत के संबंध अच्छे।

वाशिंगटन, पीटीआई। विश्व में किसी भी दो देशों के लोगों के बीच आपसी संबंध इतने मजबूत नहीं होंगे, जितना अमेरिका और भारत के बीच है। भारतीय दूतावास द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में सैकड़ों भारतीय अमेरिकियों को संबोधित करते हुए व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि कई ऐसे क्षेत्र हैं, जहां सरकार को दोनों देशों के नागरिकों को आपस में कार्य करने के लिए जगह देना चाहिए।

यूएस नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के इंडो पैसिफिक कोआर्डिनेटर कर्ट कैंपबेल ने कहा कि हाल के वर्षों में दोनों देशों के बीच संबंध और बेहतर हुए हैं और यह और भी मजबूत होंगे।

भारत विश्व के साथ सफलता साझा करने को तैयार : तरनजीत

अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने कहा कि जी20 का वर्तमान अध्यक्ष भारत विश्व को अपनी शक्ति और सफलता साझा करने के लिए तैयार है।उन्होंने कहा कि अमेरिका और भारत के संबंध का लाभ विश्व के अन्य देशों को भी मिलेगा। आज भारत वैश्विक स्तर पर पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।

यहां लगभग हर हफ्ते एक यूनिकार्न बन रहा है। दुनिया का सबसे बड़ा नवीकरणीय ऊर्जा विस्तार कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सहित कई अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

अमेरिकी वाणिज्य मंत्री ने होली को किया याद

इंडिया हाउस में आयोजित कार्यक्रम को अमेरिका की वाणिज्य मंत्री जिना राइमोंडो ने भी संबोधित किया। उन्होंने भारत में अपनी होली की यादों को साझा किया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष होली से एक दिन पहले मैं भारत दौरे पर थी। भारत के रक्षा मंत्री ने अपने परिवार के साथ मेरी मेजबानी की। उन्होंने कहा कि यह बेहद ही शानदार और सर्वश्रेष्ठ मौका था। यह संस्कृति, परंपरा, उत्सव का सम्मिश्रण था। इसमें भाग लेना मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान था।

chat bot
आपका साथी