Chang'e-6 Mission: चीन ने वो कर दिखाया जो कोई और देश नहीं कर सका, चांग ई-6 चांद की सतह से 2 किलो मिट्टी लेकर लौटा

चीन की स्पेस एजेंसी ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस सप्ताह धरती पर वापस लौटा चीनी अंतरिक्ष यान चांग ई-6 अपने साथ चांद की सतह से करीब दो किलोग्राम धूल और चट्टान के नमूने लाया है। चांग ई-6 ने चांद के सुदूर क्षेत्र में कदम रखा था। चीन ने चांद से लाए नमूने के अध्ययन के लिए दुनिया भर के विज्ञानियों को भी न्यौता दिया है।

By Jagran NewsEdited By: Siddharth Chaurasiya Publish:Fri, 28 Jun 2024 08:09 PM (IST) Updated:Fri, 28 Jun 2024 08:09 PM (IST)
Chang'e-6 Mission: चीन ने वो कर दिखाया जो कोई और देश नहीं कर सका, चांग ई-6 चांद की सतह से 2 किलो मिट्टी लेकर लौटा
चीन का लूनर प्रोब मॉड्यूल चांग ई-6 जो चंद्रमा के सुदूर भाग से मंगलवार को धरती पर लौटा है। (CNSA)

HighLights

  • चांग ई-6 धूल और चट्टान के नमूने लेकर आया
  • चांद से लाए गए नमूनों का होने जा रहा परीक्षण
  • चांद के बारे में यह एक तरह का शोध साबित होगा

पीटीआई, बीजिंग। चीन का लूनर प्रोब मॉड्यूल चांग ई-6 जो चंद्रमा के सुदूर भाग से मंगलवार को धरती पर लौटा है शोध के लिए अपने साथ लगभग दो किलोग्राम नमूने लाया है। चीन अंतरिक्ष एजेंसी ने शुक्रवार को बताया कि इससे चंद्रमा के बारे में समझ बढ़ेगी। चाइना नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (सीएनएसए) के अनुसार, चांग ई-6 ने 1,935.3 ग्राम चंद्र नमूने एकत्र किए। अब इस नमूनों का भंडारण और प्रसंस्करण किया जाएगा और विज्ञानी शोध शुरू करेंगे।

कौन से रहस्य हो सकते हैं उजागर?

सीएनएसए ने कहा कि चंद्र नमूने, जो मानव इतिहास में पहली बार चंद्रमा के सुदूरवर्ती भाग से एकत्र किए गए हैं, चंद्रमा के विकास की समझ को और बढ़ाएंगे। इसके साथ ही चंद्रमा के संसाधनों के शांतिपूर्ण अन्वेषण और उपयोग की गति को तेज करेंगे। कहा कि सीएनएसए चीन की चंद्र अन्वेषण उपलब्धियों को अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ साझा करेगा। चीन ने चांद से लाए नमूने के अध्ययन के लिए दुनिया भर के विज्ञानियों को भी न्यौता दिया है।

chat bot
आपका साथी