Japan Earthquake: जापान के होक्काइडो में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 6.1 रही तीव्रता

Japan Earthquake जापान के होक्काइडो में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार होक्काइडो में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया है। बता दें कि 1448 बजे 6.1 तीव्रता का भूकंप आया है।

By AgencyEdited By: Publish:Tue, 28 Mar 2023 03:24 PM (IST) Updated:Tue, 28 Mar 2023 03:24 PM (IST)
Japan Earthquake: जापान के होक्काइडो में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 6.1 रही तीव्रता
Japan Earthquake: जापान के होक्काइडो में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके

होक्काइडो (जापान) एजेंसी। जापान के होक्काइडो में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, होक्काइडो में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया है। बता दें कि 14:48 बजे 6.1 तीव्रता का भूकंप आया है।

An earthquake of magnitude 6.1 occurred at 1448 hours in Hokkaido, Japan: National Center for Seismology

— ANI (@ANI) March 28, 2023

जापान के इजू आइलैंड्स में आया था भूकंप

जापान में 24 मार्च को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर 4.6 तीव्रता दर्ज की गई थी। 4.6 तीव्रता का भूकंप जापान के इजू आइलैंड्स में आया था।

25 फरवरी को भी होक्काइडो में आया था भूकंप

इससे पहले 25 फरवरी 2023 को भी होक्काइडो के पूर्वी हिस्से में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई थी। हालांकि, इस दौरान सूनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई थी।

भूकंप प्रभावित देश है जापान

बता दें कि जापान में भूकंप आए दिन आत रहते हैं। इसका कारण है यहां मिलने वाली धरती की सबसे अशांत टेक्टोनिक प्लेट्स हैं। ये प्लेटें एक अभिकेंद्रित सीमा बनाती हैं, जिसके कारण ये क्षेत्र दुनिया के सर्वाधिक भूकंपों का केन्द्र बन जाता है और आए दिन भूकंप की मार झेलता है।

chat bot
आपका साथी