फ्रांस में बढ़ी हिंसा, पुलिस स्टेशन और कई इमारतों में लगाई गई आग; 9 लोगों की मौत

फ्रांस के न्यू कैलेडोनिया में मई के मध्य में एक चुनावी सुधार योजना पर चर्चा की गई थी। इसके बाद से यहां दंगे और लूटपाट की घटनाएं शुरू हो गई हैं। तब से स्थानीय कनक लोगों के मन में डर बैठ गया है कि वे स्थायी रूप से अल्पसंख्यक हो जाएंगे। अब एक बार फिर पुलिस स्टेशन और एक टाउन हॉल सहित कई इमारतों में आग लगाई गई।

By AgencyEdited By: Shubhrangi Goyal Publish:Mon, 24 Jun 2024 01:47 PM (IST) Updated:Mon, 24 Jun 2024 01:47 PM (IST)
फ्रांस में बढ़ी हिंसा, पुलिस स्टेशन और कई इमारतों में लगाई गई आग; 9 लोगों की मौत
फ्रांस में नहीं थम रही हिंसा (फाइल फोटो)

HighLights

  • पुलिस स्टेशन और एक गैरेज को आग लगा दी गई
  • न्यू कैलेडोनिया में फिर से हुए दंगे
  • स्कूलों को बंद करने का दिया गया आदेश

ऑनलाइन डेस्क, फ्रांस। फ्रांस के न्यू कैलेडोनिया में इस वक्त अशांति का माहौल है। वहां के द्वीप न्यू कैलेडोनिया में एक पुलिस स्टेशन और एक टाउन हॉल सहित कई इमारतों में बीती रात आग लगा दी गई। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है। बताया जा रहा है इस हादसे में अब तक अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है। साथ ही यहां आगजनी और सड़कों को ब्लॉक कर दिया गया है। पुलिस को भी निशाना बनाया गया है।

बता दें कि चुनावी सुधार योजना को लेकर मई के मध्य में न्यू कैलेडोनिया में दंगे और लूटपाट शुरू हो गई। इस नई योजना से स्थानीय कनक लोगों को डर था कि वे स्थायी रूप से अल्पसंख्यक हो जाएंगे, जिससे स्वतंत्रता की उम्मीदें निश्चित रूप से पहुंच से बाहर हो जाएंगी।

पुलिस स्टेशन और एक गैरेज को लगाई आग

जानकारी के लिए बता दें कि राजधानी नौमिया के उत्तर में डुम्बिया में, पुलिस स्टेशन और एक गैरेज को आग लगा दी गई। इस दौरान चार बख्तरबंद गाड़ियों ने हालात पर काबू पाने की कोशिश की और काफी कोशिश के बाद हालात को सामान्य किया।

न्यू कैलेडोनिया में ऐसा पहली बार नहीं है कि आग की घटना सामने आई हो, इसके अलावा नौमिया के ड्यूकोस और मैजेंटा जिलों में भी आग लगाई गई थी।  पुलिस स्टेशन के परिसर उनकी गाड़ियों के साथ निजी गाड़ियों को भी जला दिया गया थ। वहीं, बौरेल में पुलिस और अलगाववादियों के बीच झड़प की खबर सामने आई, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया।

स्कूलों को बंद करने का आदेश 

इन घटनाओं को देखते हुए फ्रांसीसी सरकार ने पेरिस से लगभग 17,000 किलोमीटर (10,600 मील) दूर क्षेत्र में 3,000 से अधिक सैनिकों और पुलिस की तैनाती बढ़ा दी। साथ ही हिंसा वालों इलाकों में स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया।

यह भी पढ़ें: America: डलस के गैस स्टोर में चोरी करते समय भारतीय शख्स पर चली गोली, हुई मौत; 8 महीने पहले ही गया था टेक्सास

यह भी पढ़ें: Russia: रूस में चर्च और यहूदियों के धर्मस्थल पर आतंकी हमला, सात मरे; दो हमलावर हुए ढेर

chat bot
आपका साथी