बांग्लादेश सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश सिन्हा ने दिया इस्तीफा

फैसले से उत्पन्न विवाद के बाद बांग्लादेश सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश सुरेंद्र कुमार सिन्हा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Sun, 12 Nov 2017 06:37 AM (IST) Updated:Sun, 12 Nov 2017 06:37 AM (IST)
बांग्लादेश सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश सिन्हा ने दिया इस्तीफा
बांग्लादेश सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश सिन्हा ने दिया इस्तीफा

ढाका, एजेंसी। संविधान संशोधन पर दिए गए फैसले से उत्पन्न विवाद के बाद बांग्लादेश सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश सुरेंद्र कुमार सिन्हा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सिन्हा ने फैसला दिया था कि संसद के पास सुप्रीम कोर्ट के किसी जज पर महाभियोग चलाने का अधिकार नहीं होगा। मुस्लिम बहुल देश के पहले हिंदू प्रधान न्यायाधीश ने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को सौंपा। उनका कार्यकाल अगले साल जनवरी में समाप्त होने वाला था।
सुप्रीम कोर्ट ने इस साल जुलाई में 16वें संविधान संशोधन को निरस्त कर दिया था। इससे संसद के पास सर्वोच्च न्यायालय के जजों पर महाभियोग चलाने का अधिकार नहीं रह गया था। इस फैसले के बाद से ही सिन्हा सत्तारू़ढ आवामी लीग पार्टी के निशाने पर आ गए थे।
पार्टी सिन्हा की बांग्लादेश की राजनीति, चुनाव आयोग, पूर्व के तानाशाहों व भ्रष्टाचार पर टिप्पणी से भी नाराज थी। ब़़ढते राजनीतिक दबाव के बीच सिन्हा 24 अगस्त को अवकाश लेकर ऑस्ट्रेलिया चले गए थे। तीन नवंबर को उनकी छुट्टी खत्म होने वाली थी। इसके एक दिन पहले सरकार ने कहा कि सुरेंद्र कुमार सिन्हा अस्वस्थ होने के कारण अवकाश पर थे। आज इस्तीफा देने से पहले सिन्हा ने कहा कि वह अस्वस्थ नहीं थे। वह प्रधानमंत्री समेत कुछ मंत्रियों द्वारा उनके फैसले की आलोचना से शर्मिदा थे।

यह भी पढें: फेसबुक पोस्‍ट की अफवाह पर बांग्‍लादेश में प्रदर्शनकारियों ने 30 घर फूंके

chat bot
आपका साथी