Turkiye Syria Earthquake: तुर्किये और सीरिया में आए भूकंप से मृतकों की संख्या 28,000 से अधिक, बचाव कार्य जारी

तुर्किये और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप के बाद मृतकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।सीएनएन की एक रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार तुर्किये और सीरिया में मृतकों की संख्या 28192 तक पहुंच गई है। तुर्किये में मरने वालों की संख्या 24617 है।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Sun, 12 Feb 2023 07:53 AM (IST) Updated:Sun, 12 Feb 2023 08:29 AM (IST)
Turkiye Syria Earthquake: तुर्किये और सीरिया में आए भूकंप से मृतकों की संख्या 28,000 से अधिक, बचाव कार्य जारी
तुर्किये और सीरिया में आए भूकंप के कारण बढ़ रही मृतकों की संख्या

अंकारा (तुर्किये), एजेंसी। Turkiye Syria Earthquake: सोमवार के भूकंप के बाद तुर्किये और सीरिया में मरने वालों की संख्या शनिवार (स्थानीय समय) पर 28,192 तक पहुंच गई। सीएनएन की एक रिपोर्ट ने ये जानकारी दी है।

तुर्किये के उपराष्ट्रपति फुआत ओकटे ने कहा कि तुर्किये में मरने वालों की संख्या 24,617 हो गई है।

व्हाइट हेल्मेट्स सिविल डिफेंस ग्रुप के अनुसार, सीरिया के उत्तर पश्चिम में विद्रोहियों के कब्जे वाले क्षेत्रों में कुल मृतकों की संख्या 3,575 हो गई है।

सीरियाई स्टेट मीडिया के अनुसार, सरकार-नियंत्रित क्षेत्रों में अतिरिक्त 1,408 लोगों की मौतें दर्ज की गई हैं। ये जानकारी देश के स्वास्थ्य मंत्रालय का हवाला देते हुए दी गई है।

इस बीच, 6 फरवरी को तुर्किये में आए भूकंप के बाद से लापता एक भारतीय नागरिक को माल्टा में एक होटल के मलबे के नीचे मृत पाया गया। तुर्किये में स्थित भारतीय दूतावास ने शनिवार को एक ट्वीट में इसकी जानकारी दी। मृतक की पहचान विजय कुमार के रूप में हुई है, जो तुर्किये की व्यापारिक यात्रा पर थे।

इस दुखद समाचार के बारे में जानकर कुमार के परिवार के सदस्य गहरे सदमे में है। उनके परिवार में उनकी मां, पत्नी और छह साल का बच्चा है। उन्होंने करीब डेढ़ महीने पहले अपने पिता को खो दिया था।

मृतक के संबंधी गौरव काला ने घटना को लेकर कहा कि हमें दोपहर में दूतावास से फोन आया। वे मृतक के शव की पहचान करने के लिए पुष्टि चाहते थे, इसलिए हमने उन्हें बाएं हाथ पर एक निशान के बारे में बताया। वह बेंगलुरु में एक कंपनी में काम करता था और 22 जनवरी को यहां से चला गया था। उसे 20 फरवरी को लौटना था।

तुर्किये में भारतीय दूतावास ने शनिवार को जानकारी दी कि कुमार का शव मिल गया है।

दूतावास ने एक ट्वीट में कहा, हम आपको दुख के साथ सूचित करते हैं कि तुर्किये में छह फरवरी को आए भूकंप के बाद से लापता एक भारतीय नागरिक विजय कुमार का शव मिला है।

उन्होंने कहा कि उनका शव मालट्या में एक होटल के मलबे में पाया गया और उनकी पहचान की गई, जहां वह एक बिजनेस ट्रिप पर थे।

बयान में कहा गया है कि उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं। हम उनके पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द उनके परिवार तक पहुंचाने की व्यवस्था कर रहे हैं।

विदेश मंत्रालय ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि देश में दो "सबसे बड़ी प्राकृतिक आपदा" भूकंप आने के बाद तुर्किये के दूरदराज के हिस्सों में दस भारतीय फंसे हुए थे। फिर भी, वे सुरक्षित हैं जबकि एक नागरिक लापता है।

विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) संजय वर्मा ने 'ऑपरेशन दोस्त' पर एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा था कि हम बेंगलुरु में उनके परिवार और कंपनी के साथ संपर्क में हैं।

उन्होंने कहा कि 10 लोग ऐसे हैं जो प्रभावित क्षेत्र के कुछ हिस्सों में फंसे हुए हैं लेकिन वे सुरक्षित हैं। हमारे पास एक भारतीय नागरिक की जानकारी है जो तुर्किये के मालट्या की व्यापारिक यात्रा पर थे और पिछले दो दिनों से उनका पता नहीं चल पाया था।

यह भी पढ़ें- Turkiye Syria Earthquake: तुर्किये-सीरिया भूकंप पीड़ितों को तीन महीने का इमरजेंसी वीजा देगा जर्मनी

यह भी पढ़ें- US Defense Ministry: अमेरिकी आकाश में फिर मिली उड़ती संदिग्ध वस्तु, मार गिराई गई, जासूसी की आशंका

chat bot
आपका साथी