Move to Jagran APP

MP News: रीवा से सामने आया शर्मनाक मामला, पति को पेड़ पर बांध कर बदमाशों ने किया महिला से दुष्कर्म

मध्य प्रदेश के रीवा से शर्मनाक मामला सामने आया है। रीवा के गुढ़ थाने के भैरव बाबा क्षेत्र में पति-पत्नी घूमने आए थे। पहले से मौजूद पांच आरोपितों ने पहले पति को पेड़ से बांध दिया। फिर उसकी पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने दावा किया है ​कि दो संदिग्धों काे पकड़ा लिया गया है। बाकि आरोपियों की तलाश जारी है।

By Jagran News Edited By: Versha Singh Updated: Fri, 25 Oct 2024 02:11 PM (IST)
Hero Image
पति को पेड़ पर बांध कर 5 बदमाशों ने किया महिला से दुष्कर्म (फाइल फोटो)
डिजिटल डेस्क, रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। बता दें कि रीवा के गुढ़ थाने के भैरव बाबा क्षेत्र में पति-पत्नी घूमने आए थे। पहले से मौजूद पांच आरोपितों ने पहले पति को पेड़ से बांध दिया। फिर उसकी पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। एक के बाद एक पांच नशेड़ी आराेपित महिला पर टूट पड़े। पुलिस ने दावा किया है ​कि दो संदिग्धों काे पकड़ा लिया गया है। बाकी आरोपितों की तलाश की जा रही है।

आरोपियों ने बनाया सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो

आरोपितों ने सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया। दंपती को धमकी भी दी कि केस दर्ज कराया तो इसे वायरल कर देंगे। पीड़ित दंपती ने गत मंगलवार को मामला दर्ज कराया है।

दंपती की हाल ही में हुई थी शादी

मिली जानकारी के अनुसार, दंपती कॉलेज में पढ़ाते हैं। हाल ही में उनकी शादी हुई है। डीएसपी हेड क्वार्टर हिमाली पाठक ने बताया कि महिला के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर आरोपितों की पड़ताल की जा रही है।

पुलिस ने किया मामले को दबाने का प्रयास

बीते सोमवार को हुई इस घटना के बाद पीड़ित दंपती थाने के चक्कर लगाता रहा, लेकिन पुलिस प्रशासन का पूरा फोकस बुधवार को रीवा में आयोजित रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव पर था। इसलिए इस मामले को दबाए रखा।

पुलिस ने दर्ज किया केस- विवेक सिंह

रीवा के पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने कहा कि ये घटना बीते 21 अक्टूबर की दोपहर में हुई थी। पीड़िता 22 अक्टूबर की दोपहर थाने पहुंची। पुलिस ने उनकी शिकायत पर तुरंत केस दर्ज कर लिया था। इनमें दो प्राइम सस्पेक्ट लग रहे हैं। आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इंदौर में विक्षिप्त महिला के साथ यौन उत्पीड़न

यही नहीं, मध्य प्रदेश के इंदौर से भी दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है। बता दें कि इंदौर में एक दिहाड़ी मजदूर ने एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला का यौन उत्पीड़न किया।

सीसीटीवी फुटेज में महिला को मंगलवार सुबह करीब 3.45 बजे शहर के सदर बाजार इलाके में अर्धनग्न और खून से लथपथ घूमते हुए दिखाया गया। इस मामले में पुलिस ने और अधिक तेजी से काम करते हुए फुटेज की जांच की और पाया कि कुछ घंटे पहले ही उस महिला को एक कर्मचारी ने परेशान किया था, जिसकी पहचान अब सोनू के रूप में हुई है।

फुटेज में दिखाया गया है कि सोनू महिला के बरामद होने से एक घंटे से भी कम समय पहले अपशिष्ट उपचार केंद्र ले गया था। बाद में पुलिस ने बताया कि सोनू ने बलात्कार की बात कबूल कर ली है।

यह भी पढ़ें- PUBG में हुआ प्यार, विनोद से शादी के लिए दिल्ली से शिवपुरी पहुंची अंजली; तीन महीने में दोनों ने किया सुसाइड

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।