Move to Jagran APP

मध्य प्रदेश में देर रात 7 आईपीएस का तबादला, संतोष सिंह बने इंदौर के पुलिस कमिश्नर; पुनीत गहलोत बने देवास के SP

मध्य प्रदेश सरकार ने मंगलवार देर रात सात आईपीएस अधिकारियों का तबादले कर दिया है। अपर परिवहन आयुक्त उमेश जोगा की सेवाएं परिवहन विभाग से वापस लेकर उन्हें अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उज्जैन जोन बनाया गया है। उनका परिवहन आयुक्त डीपी गुप्ता के साथ तालमेल नहीं बैठने की बात बार-बार सामने आ रही थी। कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों का तबादला भी हुआ है।

By Jagran News Edited By: Ajay Kumar Updated: Wed, 23 Oct 2024 06:40 AM (IST)
Hero Image
मध्य प्रदेश पुलिस विभाग ने फेरबदल। (सांकेतिक फोटो)

जेएनएन, भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने मंगलवार देर रात सात आईपीएस अधिकारियों का तबादले कर दिया है। अपर परिवहन आयुक्त उमेश जोगा की सेवाएं परिवहन विभाग से वापस लेकर उन्हें अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उज्जैन जोन बनाया गया है। उनका परिवहन आयुक्त डीपी गुप्ता के साथ तालमेल नहीं बैठने की बात बार-बार सामने आ रही थी। यही वजह है कि सरकार ने उन्हें स्थानांतरित कर दिया।

आईपीएस संतोष कुमार सिंह अब इंदौर के पुलिस कमिश्नर होंगे। उनकी गिनती मध्य प्रदेश के तेज तर्रार अफसरों में होती है। वहीं, पुलिस आयुक्त नगरीय पुलिस इंदौर राकेश गुप्ता अब मुख्यमंत्री के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी होंगे।

जबलपुर के पुलिस अधीक्षक बदले

गृह विभाग से देर रात जारी किए गए आदेश में जबलपुर के पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह को स्थानांतरित करके सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल बनाया है। देवास के पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय अब जबलपुर के पुलिस अधीक्षक होंगे।

जगदीश डाबर होंगे बड़वानी के पुलिस अधीक्षक

बड़वानी के पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत को देवास का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं, पुलिस उपायुक्त नगरीय पुलिस इंदौर जगदीश डाबर अब बड़वानी के पुलिस अधीक्षक होंगे। पुलिस उपायुक्त (सूचना एवं सुरक्षा) नगरीय पुलिस इंदौर अंकित सोनी को वर्तमान कार्य के साथ-साथ पुलिस उपयुक्त मुख्यालय नगरी पुलिस इंदौर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उज्जैन के पुलिस महानिरीक्षक संतोष कुमार सिंह को पुलिस आयुक्त नगरीय पुलिस इंदौर पदस्थ किया है।

खबर अपडेट की जा रही है...

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।