Move to Jagran APP

Bhojshala ASI Survey: भोजशाला में ASI सर्वे का 20वां दिन, खोदाई में अब तक क्या-क्या मिला जानकार हो जाएंगे हैरान

धार में भोजशाला (Bhojshala ASI Survey) में बुधवार को सर्वे के 20वें दिन एएसआइ टीम ने न सिर्फ खोदाई जारी रखी बल्कि अकल कुई यानी कूप का लगातार तीसरे दिन सर्वे किया। बता दें वाराणसी में ज्ञानवापी की तरह अकल कुई भी एक महत्वपूर्ण व प्राचीन स्थान है। वर्षों पुरानी मान्यता के अनुसार इसका पानी पीने से व्यक्ति की बुद्धि कुशाग्र होती है इसलिए इसे अकल कुई कहा जाता है।

By Jagran News Edited By: Nidhi Avinash Updated: Wed, 10 Apr 2024 10:00 PM (IST)
Hero Image
भोजशाला में ASI सर्वे का 20वां दिन (Image: ANI)

जेएनएन, धार। मप्र के धार में भोजशाला में बुधवार को सर्वे के 20वें दिन एएसआइ टीम ने न सिर्फ खोदाई जारी रखी, बल्कि अकल कुई यानी कूप का लगातार तीसरे दिन सर्वे किया। वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराई। अब तक खोदाई में मिले अवशेषों पर मार्किंग की गई।

जल्द ही इन अवशेषों को परीक्षण के लिए उच्चस्तरीय लैब में भेजा जाएगा। इससे भोजशाला के कालखंड की जानकारी सामने आने में मदद मिलेगी। उल्लेखनीय है कि एएसआइ को छह सप्ताह में हाई कोर्ट को सर्वे की रिपोर्ट देनी है। समय सीमा के अनुसार 42 दिन में से सर्वे के 20 दिन पूरे हो चुके हैं।

सर्वे की अवधि बढ़ाने की मांग कर सकती ASI

आधा वक्त बीत चुका है, लेकिन सर्वे अभी आधा भी नहीं हो पाया है। समझा जा रहा है कि एएसआइ टीम हाई कोर्ट से सर्वे की अवधि बढ़ाने की मांग कर सकती है। बता दें, वाराणसी में ज्ञानवापी की तरह अकल कुई भी एक महत्वपूर्ण व प्राचीन स्थान है। वर्षों पुरानी मान्यता के अनुसार, इसका पानी पीने से व्यक्ति की बुद्धि कुशाग्र होती है, इसलिए इसे अकल कुई कहा जाता है। आस्थावान लोग यहां से पानी लेकर भी जाते हैं।

यह भी पढ़ें: 'तपस्या नहीं समस्या कर रहे हो', MP के सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस के कमलनाथ पर किया कटाक्ष

यह भी पढ़ें: Bhopal Weather: भोपाल में अचानक बदला मौसम का मिजाज, बारिश और आंधी-तूफान से दिन में ही छा गया अंधेरा

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।