Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

MP News: सांची दूध के बाद अब अन्य प्रोडक्टस के दामों में इजाफा, जानें कौन-सा उत्पाद हुआ कितना महंगा

भोपाल सहकारी दुग्‍ध संघ ने दूध के बाद अपने अन्य उत्पादों की कीमतों में भी इजाफा कर दिया है। संघ ने दूध के बाद मीठा दही सांची पनीर पेड़े की कीमतों में बढ़ोत्तरी कर दी है। (जागरण फोटो)

By Jagran NewsEdited By: Preeti GuptaUpdated: Sat, 11 Mar 2023 12:31 PM (IST)
Hero Image
सांची दूध के बाद अब अन्य प्रोडक्टस के दामों में इजाफा

भोपाल, ऑनलाइन डेस्क। भोपाल सहकारी दुग्‍ध संघ ने दूध के बाद अपने अन्य उत्पादों की कीमतों में भी इजाफा कर दिया है। संघ ने हाल ही के दिनों में अपने उत्पाद सांची दूध की कीमतों को बढ़ाया था। अब दूध के अलावा अन्‍य उत्‍पादों की कीमतें भी बढ़ा दी गई हैं। विभिन्न उत्पादों में बढ़ी हुई कीमतें आज से लागू हो जाएंगी। भोपाल सहकारी दूग्‍ध संघ ने दूध के बाद मीठा दही, सांची पनीर, पेड़े की कीमतों में बढ़ोत्तरी कर दी है।

दही के दाम में तीन रुपये का इजाफा

भोपाल सहकारी दूग्‍ध संघ के उत्पादों को खरीदने वाले ग्राहकों को ग्राहकों को अब सांची का 100 ग्राम की पैकिंग में मिलने वाला मीठा दही शनिवार से 12 रुपये की जगह 15 रुपये में मिलेगा। पिछले दामों के मुकाबले दही के दाम में तीन रुपये की वृद्धि कर दी गई है। तो वहीं सांची लस्सी 4 रुपये मंहगी कीमत पर मिलेगी। यानी सांची की 200 ग्राम की लस्सी 26 की जगह 30 में मिलेगी।

जानें अब किस उत्पाद का क्या है दाम

भोपाल सहकारी दुग्ध संघ ने इसके पहले सांची के दूध के दाम में बढ़ोतरी की थी। दूध के दाम में बढ़ोत्तरी करने के पीछे उन्होंने यह तर्क दिया था कि उन्हें लागत अधिक पड़ रही है। इसलिए दामों में इजाफा किया जा रहा है। तो वहीं आज से दूध के बाद अन्य उत्पाद भी महंगे मिलेंगे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 250 ग्राम सांची पेड़े का पैकेट अब 105 में मिलेगा। पनीर का 200 ग्राम का पैकेट 90 में और 500 ग्राम का पैकेट 195 रुपये मिलेगा। सादे दही का 500 एमएल का पैकेट 55 में मिलेगा।

उत्पादों के दाम तो बढ़े लेकिन संचालकों का नहीं बढ़ा कमीशन

भोपाल सहकारी दुग्‍ध संघ ने दूध, दही, सांची पनीर और पेड़े की कीमतें तो बढ़ाई हैं। लेकिन उन्होंने कुछ उत्पादों के दाम नहीं बढ़ाएं हैं। दाम में वृद्धि किए जाने से उपभोक्ता नाराज हैं। तो वहीं सांची पार्लर संचालक भी खुश नहीं है। इनका कहना है कि सांची दूध व दुग्‍ध उत्‍पाद के दामों में तो वृद्धि तो की गई, लेकिन सभी उत्पादों पर उन्हें मिलने वाला कमीशन नहीं बढ़ाया गया है।

यह भी पढ़ें- PM विश्वकर्मा कौशल सम्मान पर पीएम मोदी ने की चर्चा, कहा- 'देश के करोड़ों लोगों के हुनर को समर्पित ये वेबिनार'

रोजाना 3 लाख लीटर सांची दूध की होती है बिक्री

भोपाल में पैक्ड दूध की तुलना में खुले दूध की ज्यादा बिक्री है। लेकिन यदि कोई पैकड दूध की बिक्री होती है तो वह सांची दूध की होती है। रोजाना करीब 3 लाख लीटर सांची दूध की बिक्री होती है। ऐसे में सांची दुग्‍ध उत्‍पादों के दाम में बढ़ोत्तरी सभी उपभोक्ता नाराज हैं। तो वहीं कमीशन न बढ़ने के वजह से सांची पार्लर संचालक भी खुश नहीं है।

यह भी पढ़ें- PM मोदी कल करेंगे बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, JD(S) बोली- ये था देवेगौड़ा का ड्रीम प्रोजेक्ट