Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

अश्लील वीडियो देख भाई ने बहन से किया दुष्कर्म, फिर मां को बुलाया और उसके सामने ही घोंट दिया गला

अप्रैल महीने में नौ साल की बच्ची की हत्या का खुलासा मध्य प्रदेश की रीवा पुलिस ने कर दिया है। बच्ची की हत्या को अंजाम उसके 13 वर्षीय नाबालिग भाई ने दिया था। आरोपी ने मोबाइल में अश्लील वीडियो देखने के बाद बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद गला घोंट दिया। गहन पूछताछ के बाद पुलिस ने पूरे राज से पर्दा उठा दिया है।

By Jagran News Edited By: Ajay Kumar Updated: Sat, 27 Jul 2024 06:59 PM (IST)
Hero Image
Rewa Crime News: 50 लोगों से पूछताछ के बाद खुला राज। (सांकेतिक फोटो)

भाषा, रीवा (मध्य प्रदेश)। एक किशोर ने मोबाइल में अश्लील वीडियो देखने के बाद अपनी बहन के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसकी हत्या कर दी। बच्ची की उम्र महज नौ साल की थी। आरोपी भाई 13 वर्ष का है। मामला मध्य प्रदेश के रीवा जिले का है।

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के पर्यावरण मंत्री से ठगी की कोशिश, भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री के नाम पर मांगे 5 लाख रुपये

जांच के दौरान यह भी पता चला कि घर में बाहर से कोई अन्य व्यक्ति भी दाखिल नहीं हुआ था। परिवार ने भी रात में किसी तरह की कोई आवाज नहीं सुनी थी। पुलिस का शक परिजनों पर गहराता जा रहा था। बार-बार की पूछताछ में सभी टूट गए और उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

50 लोगों से की गई पूछताछ

पुलिस ने 13 वर्षीय भाई, उसकी मां और अन्य बहनों को हिरासत में लिया। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। करीब 50 लोगों से गहन पूछताछ की गई। इसके बाद तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले का खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक मां और दो बड़ी बहनों ने मामले को दबाने में मदद भी की।

आंगन में मिला था बच्ची का शव

रीवा के पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह के मुताबिक इसी साल अप्रैल में जवा थानाक्षेत्र में नौ वर्षीय बालिका की दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। बच्ची का शव घर के आंगन में मिला था। आंगन पर ही बच्ची सोई थी। परिजनों से पूछताछ में पता चला कि पीड़िता का 13 वर्षीय भाई रात में उसके पास सोया था।

इस वजह से की हत्या

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक किशोर ने मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो देखने के बाद अपनी बहन के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने जब यह बात पिता को बताने की धमकी दी तो लड़के ने उसका गला घोंट दिया। इसके बाद आरोपी ने अपनी मां को जगाया और पूरी बात बताई।

थोड़ी देर बाद भाई ने दोबारा गला घोंटा

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मां ने देखा कि बच्ची जीवित थी। इसके बाद आरोपी भाई ने दोबारा उसका गला घोंट दिया। इस बीच किशोर की दो बड़ी बहनें भी जाग गईं। पुलिस को सूचना देने से पहले सभी ने अपना बिस्तर बदल दिया। मगर बार-बार पूछताछ के बाद अपना जुर्म कबूल कर लिया।

एसआईटी ने की मामले की जांच

पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि 24 अप्रैल की सुबह सूचना मिली थी कि एक लड़की का शव घर के आंगन में पड़ा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म और हत्या से जुड़े साक्ष्य मिले। मामले की जांच की खातिर एसआईटी का गठन किया गया। परिवार ने पहले पुलिस को बताया था कि लड़की की मौत किसी जहरीले कीड़े के काटने से हुई है।

यह भी पढ़ें: पहले कांस्टेबल को मारा चाकू, फिर पुलिस की टीम पर गोलीबारी; घंटों बाद पकड़े गए लूट के दो आरोपी