Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

MP में भाजपा ने निकाली जन आशीर्वाद यात्रा, भोपाल से 5 रथ किए गए रवाना; इस अवसर पर क्या बोले मुख्यमंत्री शिवराज

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी पांच स्थानों से जन आशीर्वाद यात्रा निकालने जा रही है।मुख्यमंत्री शिवराज ने इस अवसर पर खुशी जताते हुए कहा मध्य प्रदेश की जनता को प्रणाम करता हूं। इस बार भी आपका आशीर्वाद लेने हम आ रहे हैं। जनता ने सदैव भाजपा को आशीर्वाद दिया है। बता दें कि शनिवार 2 सितंबर को इन यात्राओं के रथों को हरी झंडी दिखाई गई।

By Jagran NewsEdited By: Nidhi AvinashUpdated: Sun, 03 Sep 2023 02:04 PM (IST)
Hero Image
MP में भाजपा ने निकाली जन आशीर्वाद यात्रा (Image: Nai Dunia)

भोपाल, नई दुनिया/जागरण डेस्क। मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी पांच स्थानों से जन आशीर्वाद यात्रा निकालने जा रही है।

शनिवार (2 सितंबर) को राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, केंद्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेन्द्र यादव, केंद्रीय मंत्री व चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री व प्रदेश सह चुनाव प्रभारी अश्विनी वैष्णव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने इन रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाई।

क्या बोले शिवराज सिंह चौहान?

मुख्यमंत्री शिवराज ने इस अवसर पर खुशी जताते हुए कहा, 'मध्य प्रदेश की जनता को प्रणाम करता हूं। इस बार भी आपका आशीर्वाद लेने हम आ रहे हैं। जनता ने सदैव भाजपा को आशीर्वाद दिया है, इस बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार में हुए जनकल्याण के कार्यों के कार्यों के आधार पर हम जनता का आशीर्वाद लेने जा रहे हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी कल चित्रकूट से पहली यात्रा का शुभारंभ करने आ रहे हैं, और फिर हमारा शीर्ष नेतृत्व इन यात्राओं में सम्मिलित होगा। सभी प्रदेशवासियों के आशीर्वाद की अपेक्षा है। मुझे पूरा विश्वास है कि हर बार की तरह इस बार भी हमें जनता अपार स्नेह और आशीर्वाद मिलेगा।'

प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी जताई खुशी

भाजपा पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा 'हमारा पूर्ण विश्वास है कि पीएम मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के नेतृत्व में जनहितैषी योजनाओं और विकास की नीतियों को जनता का आशीष मिलेगा।

इन पांचों यात्राओं से प्रदेशभर की जनता का समर्थन और आशीर्वाद मिलेगा। 25 सितंबर को आयोजत कार्यकर्ता महाकुंभ में 10 लाख कार्यकर्ताओं को आदरणीय प्रधानमंत्री जी आशीर्वाद देंगे। मध्यप्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं के लिए गौरव की बात है कि चित्रकूट से कामतानाथ जी का आशीर्वाद लेकर जन आशीर्वाद यात्रा को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे।'

भाजपा सरकार ने विकास के नये कीर्तिमान स्थापित किये

चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा, 'सारा प्रदेश इस बात का साक्षी है कि PM मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र एवं सीएम शिवराज चौहान के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने विकास के नये कीर्तिमान स्थापित किये हैं। पूर्ण विश्वास है कि जन आशीर्वाद यात्रा सफलता के नये सोपान गढ़ेगी। इसे जनता का अपार स्नेह और समर्थन मिलेगा।'

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर