Move to Jagran APP

दिल्ली में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक आज, सीएम मोहन यादव होंगे शामिल; बताएंगे प्रदेश की उपलब्धि

लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री की पहली बैठक शनिवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में होगी। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव विभिन्न योजनाओं में प्रदेश की उपलब्धि बताएंगे। इसके पहले नीति आयोग की बैठक में भी मुख्यमंत्री भाग लेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री कान्क्लेव में सभी मुख्यमंत्रियों से हितग्राहियों से जुड़ी योजनाओं के बारे में फीडबैक लिया जाएगा।

By Jagran News Edited By: Jeet Kumar Updated: Sat, 27 Jul 2024 05:30 AM (IST)
Hero Image
दिल्ली में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक आज

 जेएनएन, भोपाल। लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री की पहली बैठक शनिवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में होगी। इसमें आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास, नई शिक्षा नीति, स्वनिधि, किसान क्रेडिट कार्ड सहित विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं पर बात होगी।

नीति आयोग की बैठक में भी मुख्यमंत्री भाग लेंगे

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव विभिन्न योजनाओं में प्रदेश की उपलब्धि बताएंगे। इसके पहले नीति आयोग की बैठक में भी मुख्यमंत्री भाग लेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री कान्क्लेव में सभी मुख्यमंत्रियों से हितग्राहियों से जुड़ी योजनाओं के बारे में फीडबैक लिया जाएगा। साथ ही बजट में इनके लिए किए प्रविधान पर भी चर्चा होगी।

इंदौर में एक दिन में सर्वाधिक पौधे लगाने का रिकॉर्ड

आयुष्मान भारत योजना में 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को शामिल करने, प्रधानमंत्री आवास योजना के नए दिशानिर्देश, किसान क्रेडिट कार्ड का दायरा बढ़ाने, स्वनिधि योजना को आगे जारी रखने, एक पेड मां के नाम अभियान को लेकर चर्चा की जाएगी। प्रदेश में पांच करोड़ से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इंदौर में एक दिन में सर्वाधिक पौधे लगाने का रिकार्ड बनाया जा चुका है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।