Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में बढ़ी भारत की ताकत', सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पुस्तक का किया विमोचन

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज पूरी दुनिया की समस्याओं का समाधान बनकर उभरा है। पीएम मोदी के सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास का संकल्प आज भारत को दुनिया में अलग पहचान दिला रहा है। शिवराज सिंह चौहान ने सबका साथ सबका विकास सबका विकास पुस्तक का अनावरण किया जिस दौरान ये बातें कहीं।

By Jagran NewsEdited By: Devshanker ChovdharyUpdated: Sat, 26 Aug 2023 04:03 PM (IST)
Hero Image
एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान पुस्तक का विमोचन करते हुए। (फोटो- एपी एजेंसी)

भोपाल, जेएनएन। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज पूरी दुनिया की समस्याओं का समाधान बनकर उभरा है। पीएम मोदी के 'सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास' का संकल्प आज भारत को दुनिया में अलग पहचान दिला रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा, यह बात मैं नहीं, पूरी दुनिया कह रही है। शिवराज सिंह चौहान ने 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विकास' पुस्तक का अनावरण किया, जिस दौरान ये बातें कहीं। इस पुस्तक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चुनिंदा भाषणों का संग्रह है।

यह भारत का नया दौरः शिवराज सिंह चौहान

कुशाभाऊ ठाकरे सभागार, भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में सीएम शिवराज ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में यह भारत का दौर है। उन्होंने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हमें पीएम मोदी जैसा नेतृत्व मिला है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर भी शामिल हुए थे।

पीएम मोदी के नेतृत्व में गौरवशाली बना भारतः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा,

पुरानी सरकार वोट बैंक की राजनीति करती थी, लेकिन आज मोदी जी के नेतृत्व में विकास की राजनीति हो रही है। रूस-यूक्रेन के युद्ध में हमारे देश के बच्चे फंसे थे। प्रधानमंत्री मोदी ने रूस और यूक्रेन के प्रधानमंत्री को फोन करके कहा कि जब भारत के बच्चे निकलें, तो उस समय युद्ध बंद हो जाना चाहिए, परिणाम ये हुआ कि जब बच्चे तिरंगा लेकर निकले तो युद्ध रोक दिया गया।

उन्होंने कहा कि ये भारत की ताकत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एक गौरवशाली, समृद्धशाली और ताकतवर भारत का निर्माण हो रहा है।

जो दुनिया नहीं कर सकी, वह भारत ने कियाः अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि चंद्रमा के साउथ पोल पर विक्रम लैंडर का उतरना, यह अपने आप में दुनिया में पहली बार किसी देश ने किया है, तो हमारे भारत ने किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह संभव हो पाया है।

लीडरशिप करने वाला देश है भारतः अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज दुनिया में भारत का नाम पीछे चलने वाले देशों में नहीं, लीडरशिप करने वाले देशों में है। पूरी दुनिया में महिलाओं के नेतृत्व में विकास की बात अगर किसी ने की तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की है।

उन्होंने कहा कि दुनिया में सबसे ज्यादा महिला पायलट और सबसे ज्यादा महिला स्व सहायता समूह भारत में हैं, यह दिखाता है कि भारत महिला सशक्तिकरण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज देश 'राष्ट्र प्रथम' संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है।

रोजगार देने वाले बन रहे युवाः अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज युवा रोजगार लेने वाले नहीं, देने वाले बन रहे हैं। एक समय स्टार्टअप इंडिया का मजाक उड़ाया जाता था, लेकिन हमारे युवाओं की मेहनत का परिणाम है कि भारत स्टार्टअप के क्षेत्र में दुनिया तीसरा बड़ा देश बन गया है। ये यात्रा अंत्योदय भारत से आत्मनिर्भर भारत की यात्रा है।

'एमपी सरकार ने हिन्दी में मेडिकल की पढ़ाई करवाई'

अनुराग ठाकुर ने कहा कि मध्य प्रदेश एक ऐसा राज्य है, जिसने मेडिकल की पढ़ाई को हिन्दी में अपनी मातृभाषा में कराने का काम सबसे पहले किया है। बीमारू राज्य कहे जाने वाले मध्य प्रदेश को विकसित बनाकर देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने का काम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया है। मध्य प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित किये हैं।