Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

MP: जेल में खूंखार कैदियों के साथ बंद किए गए राजा पटेरिया, जानिए क्या बोले गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा

कांग्रेस के पूर्व नेता राजा पटेरिया ने पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। कहा जा रहा है कि पटेरिया को जेल में खूंखार कैदियों के साथ रखा जा रहा है। राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

By Jagran NewsEdited By: Manish NegiUpdated: Fri, 16 Dec 2022 03:08 PM (IST)
Hero Image
MP: जेल में खूंखार कैदियों के साथ बंद किए गए राजा पटेरिया

नई दिल्ली, ऑनलाइ डेस्क। पीएम मोदी की हत्या की बात कहने वाले मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता राजा पटेरिया पर राज्य सरकार सख्त है। पटेरिया अभी जेल में बंद हैं। कहा जा रहा है कि उन्हें खूंखार कैदियों के साथ जेल में बंद किया गया है। बता दें कि इसी मंगलवार को राजा पटेरिया को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।

आरोप है कि पटेरिया को खूंखार वाली कैद में रखा गया है। वहीं, इस मामले में जब राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा, 'नेता प्रतिपक्ष से पूछे कि उनके पूर्व मंत्री ने प्रधानमंत्री के खिलाफ इतना गंभीर बयान क्यों दिया।'

कई धाराओं में केस दर्ज

गौरतलब है कि राजा पटेरिया ने पवई के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। पटेरिया ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा था कि अगर संविधान बचाना है तो मोदी की हत्या करने को तत्पर रहो। वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग होने लगी। पन्ना के पवई थाने और जबलपुर के ओमती थाने में पटेरिया के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया। पवई थाने में पटेरिया के खिलाफ लोक शांति भंग करने के लिए प्रेरित करने, उकसाने और धमकाने सहित कई अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया।

भाजपा की प्रतिक्रिया

पटेरिया के बयान पर भाजपा ने कांग्रेस पर सीधा हमला भी बोला। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस के असली भाव प्रकट हो गए, लेकिन ऐसी चीजों को सहन नहीं किया जाएगा। वहीं, केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा था कि कांग्रेस का मोदी को गाली देने का इतिहास रहा है।

ये भी पढ़ें:

पहली बार भारतीयों की बचत का आधे से ज्यादा हिस्सा शेयर, बीमा और म्यूचुअल फंड जैसे वित्तीय उत्पादों में

Fact Check: सड़क हादसे में मृत सेना के जवान की मौत की तस्वीर कश्मीर के नाम पर भ्रामक दावे के साथ वायरल

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर