Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'एमपी में सरकार बनी तो जातिगत जनगणना कराएंगे', खरगे का एलान- किसानों का कर्जा माफ, 500 में देंगे गैस सिलेंडर

MP Assembly Election 2023 कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को मध्य प्रदेश के सतना में रैली की। रैली के मंच से खरगे ने कई चुनावी वादे किए हैं। साथ ही खरगे ने ये भी कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर राज्य में जातिगत जनगणना होगी। इसके अलावा 500 रुपये में एलपीजी सिलेंडर मिलेगा। किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा।

By Manish NegiEdited By: Manish NegiUpdated: Tue, 22 Aug 2023 02:27 PM (IST)
Hero Image
खरगे का एलान- किसानों का कर्जा माफ, 500 में देंगे गैस सिलेंडर

सागर, ऑनलाइन डेस्क। कांग्रेस की नजरें मध्य प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव पर हैं। सत्ताधारी बीजेपी के अलावा कांग्रेस भी चुनाव को लेकर अपनी तैयारी कर रही है। इसी सिलसिले में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे मंगलवार को सतना पहुंचे। सतना में एक रैली को सबोधित करते हुए खरगे ने कई एलान किए। खरगे ने राज्य में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस मध्य प्रदेश में जाति जनगणना कराएगी।

बीजेपी पर निशाना

खरगे ने इस दौरान बीजेपी सरकार पर निशाना भी साधा है। खरगे ने कहा कि बीजेपी सरकार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सिफारिश पर मंजूर किए गए बुंदेलखंड पैकेज को लागू नहीं किया है।

500 में एलपीजी गैस, महिलाओं को 1500 रुपये देंगे

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हमारी सरकार बनने पर किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। एलपीजी सिलेंडर सिर्फ 500 रुपये में मिलेगा। महिलाओं को हर महीना 1500 रुपये दिया जाएगा। इसके अलावा सरकारी कर्मियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लाई जाएगी। 100 यूनिट तक बिजली बिल नहीं लिया जाएगा। खरगे ने इस दौरान ये भी कहा कि अब हमारी कार्यसमिति में पिछड़े वर्ग के 6 लोग हैं।

— ANI (@ANI) August 22, 2023

पीएम मोदी पर जुबानी हमला

खरगे ने पीएम मोदी पर निशाना भी साधा है। उन्होंने कहा कि पीएम ने हिंसा प्रभावित मणिपुर के लोगों के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी ने अनुसूचित जाति के लिए पूजनीय संत रविदास के 100 करोड़ रुपये के मंदिर की सागर में आधारशिला रखी, लेकिन दिल्ली में मूर्ति को ध्वस्त कर दिया गया।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर