Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

DA Hike in MP: मध्य प्रदेश के 7 लाख से अधिक कर्मचारियों को सौगात, CM मोहन यादव ने महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत बढ़ाया

मध्य प्रदेश सरकार ने होली से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। प्रदेश सरकार ने सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। अब यह महंगाई भत्ता 46 प्रतिशत हो गया है। इस संदर्भ में राज्य सरकार के वित्त विभाग ने आदेश भी जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि कर्मचारियों का मौजूदा महंगाई भत्ता 42 प्रतिशत है।

By Jagran News Edited By: Siddharth Chaurasiya Updated: Fri, 15 Mar 2024 04:26 PM (IST)
Hero Image
मध्य प्रदेश सरकार ने होली से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है।

जागरण न्यूज नेटवर्क, भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने होली से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। प्रदेश सरकार ने सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। अब यह महंगाई भत्ता 46 प्रतिशत हो गया है। इस संदर्भ में राज्य सरकार के वित्त विभाग ने आदेश भी जारी किया है।

आदेश में क्या कहा गया?

आदेश में कहा गया है कि कर्मचारियों का मौजूदा महंगाई भत्ता 42 प्रतिशत है, जिसमें 4 फीसद की बढ़ोतरी के बाद यह 46 फीसदी हो गया है। जारी किए गए आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि महंगाई भत्ते की दर जुलाई 2023 तक बढ़ी हुई मानी जाएगी और इसका लाभ कर्मचारियों को 1 मार्च 2024 से दिया जाएगा। हालांकि, केंद्रीय कर्मचारियों की तुलना में अभी भी राज्य के कर्मचारियों को चार प्रतिशत कम भत्ता मिलेगा।

यह भी पढ़ें: Transfer in Madhya Pradesh: मध्‍य प्रदेश में देर रात 37 आईएएस अधिकारियों के हुए तबादले, शहडोल और गुना समेत कई जिलों के कलेक्‍टर बदले

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 15, 2024

वहीं, एक जुलाई 2023 से 29 फरवरी 2024 तक की एरियर राशि का तीन समान किस्तों में भुगतान किया जाएगा। इसका लाभ सात लाख कर्मचारियों को मिलेगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 'एक्‍स' हैंडल पर इसकी सूचना पोस्‍ट कर शुक्रवार को कर्मचारियों को बधाई दी है।

मुख्यमंत्री ने महंगाई भत्ते को लेकर क्या कहा?

उन्होंने 'एक्स' पर लिखा, "मध्य प्रदेश सरकार ने अधिकारियों और कर्मचारियों के वर्तमान महंगाई भत्ते को 42 से 46 प्रतिशत करने का निर्णय लिया है। ये 7वें वेतमान के अंतर्गत 1 जुलाई 2023 से इसको लागू किया जाएगा। आज के इस कठिन समय के बावजूद हमने ये सुविधा देने का प्रयास किया है। उम्मीद करेंगे की आने वाले समय में इसमें और वृद्धि करें। मेरी ओर से सभी अधिकारी और कर्मचारी को इस वेतनमान के लिए बधाई।"

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: मध्यप्रदेश की 29 सीटों पर चार चरणों में हुए थे 2019 लोकसभा चुनाव, जानें कब-कब हुई थी वोटिंग?

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव की हर खबर, हर अपडेट और जानकारी पढ़िए Jagran.com पर