Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Datia News: दतिया में बड़ा सड़क हादसा, सीएम मोहन यादव के कार्यक्रम से लौट रहे पुलिसकर्मियों की बस पलटी; 28 घायल

Datia Bus Accident मध्य प्रदेश के दतिया जिले में शनिवार शाम बड़ा हादसा हो गया। जिले में पुलिसकर्मियों को ले जा रही एक बस पलट गई जिसमें 28 पुलिसकर्मी घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मध्य प्रदेश पुलिस की 29वीं बटालियन के जवान भांडेर में मुख्यमंत्री मोहन यादव की चुनावी रैली में ड्यूटी करके लौट रहे थे।

By Jagran News Edited By: Abhinav Atrey Updated: Sat, 04 May 2024 10:06 PM (IST)
Hero Image
घायल जवानों का अस्पताल में इलाज जारी। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

पीटीआई, दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में शनिवार शाम बड़ा हादसा हो गया। जिले में पुलिसकर्मियों को ले जा रही एक बस पलट गई, जिसमें 28 पुलिसकर्मी घायल हो गए।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मध्य प्रदेश पुलिस की 29वीं बटालियन के जवान भांडेर में मुख्यमंत्री मोहन यादव की चुनावी रैली में ड्यूटी करके लौट रहे थे।

घायल जवानों का अस्पताल में इलाज जारी

पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि ग्वालियर से 75 किलोमीटर दूर दतिया के बाहरी इलाके में मोहना हनुमान मंदिर के पास एक यात्री टैक्सी को ओपरटेक करते समय बस चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। उन्होंने बताया कि घायल जवानों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: 'NOTA के समर्थन में फोन कर रहे लोग, BJP ने जो किया...', कांग्रेस प्रत्याशी के रण छोड़ने पर सुमित्रा महाजन हैरान

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें