Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Chhatarpur News: पेट में डेढ़ फीट की लौकी देख डॉक्टर हुए हैरान, ऑपरेशन कर निकाला बाहर

छतरपुर के जिला अस्पताल में एक अजीब मामला सामने आया है। यहां एक मरीज के पेट से ऑपरेशन के दौरान लौकी निकली है। लौकी की लंबाई करीब डेढ़ फीट की बताई जा रही है। मामले के बारे में जानकारी तब लगी जब पीड़ित ने परिवार वालों को पेट में दर्द की जानकारी दी। दर्द होने पर उसे घरवालों ने अस्पताल में भर्ती कराया।

By Jagran News Edited By: Jeet Kumar Updated: Thu, 25 Jul 2024 07:39 AM (IST)
Hero Image
पेट में डेढ़ फीट की लौकी देख डॉक्टर हुए हैरान, ऑपरेशन कर निकाला बाहर

 जेएनएन, छतरपुर। खजुराहो में डॉक्टरों ने एक व्यक्ति के पेट से ऑपरेशन कर डेढ़ फीट लंबी लौकी निकाली है। व्यक्ति को पेट दर्द की शिकायत थी, जिसके बाद छतरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर ने जब उसकी एक्सरे जांच की, तो हैरान रह गए। एक्सरे में पीड़ित के पेट में एक लंबी चीज दिखाई दे रही थी, जब ऑपरेशन किया गया, तो उसके पेट से लौकी निकली। जिसकी लंबाई लगभग एक से डेढ़ फीट थी। इस लौकी में डंठल भी लगा हुआ था।

ऑपरेशन में शामिल सर्जन डॉक्टर नंद किशोर ने बताया कि इस लौकी के कारण मरीज की आंत भी फट गई थी, जिसे बचाने के लिए उन्होंने सर्जरी की थी। मरीज की स्थिति अब ठीक है, लेकिन उनकी मानसिक स्थिति भी अभी भी नाजुक है। वर्तमान में मरीज जिला अस्पताल में भर्ती है और उसका इलाज जारी है।

मामले के बारे में जानकारी तब लगी जब पीड़ित ने परिवार वालों को पेट में दर्द की जानकारी दी। दर्द होने पर उसे घरवालों ने अस्पताल में भर्ती कराया, तब पेट में लौकी होने का पता चला। लौकी मरीज के पेट में कैसे पहुंची अभी यह साफ नहीं है, क्या यह मरीज ने स्वयं डाली थी या किसी और ने जबरन उसके साथ ऐसा किया था।