Move to Jagran APP

Madhya Pradesh: STR में पूर्व वन मंत्री विजय शाह को चिकन पार्टी करना पड़ सकता है भारी, डिप्टी डायरेक्टर ने शुरू की जांच

मध्य प्रदेश के पूर्व वन मंत्री विजय शाह ने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में अपने दोस्तों के साथ जमकर पार्टी की। इस मामले को लेकर अब उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं क्योंकि इस मामले की जांच शुरू हो गई। इस घटना को लेकर वाइल्ड लाइफ एक्टिविस्ट अजय दुबे ने प्रधान मुख्य संरक्षक को लिखित शिकायत कर मामले की जांच की मांग की थी।

By Jagran NewsEdited By: Anurag GuptaUpdated: Wed, 20 Dec 2023 04:21 PM (IST)
Hero Image
पूर्व वन मंत्री ने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में पार्टी की (फाइल फोटो)

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व वन मंत्री विजय शाह ने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (STR) के कोर एरिया में अपने दोस्तों के साथ जमकर पार्टी की। इस मामले को लेकर अब उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं, क्योंकि इस मामले की जांच शुरू हो गई। दरअसल, राज्य के प्रधान मुख्य संरक्षक ने अधिकारियों को मामले की जांच करने के निर्देश दिए।

पार्टी का वीडियो वायरल

डिप्टी डायरेक्टर संदीज फैलोज ने बुधवार को स्थानीय अधिकारियों से मामले की जानकारी ली और वीडियो में नजर आ रहे कर्मचारियों के साथ पूछताछ की। सभी लोगों के साथ बयान दर्ज करने के बाद जांच रिपोर्ट प्रधान मुख्य संरक्षक को सौंपी जाएगी।

यह भी पढ़ें: सीएम बनते ही एक्शन में दिखे मुख्यमंत्री मोहन यादव, हमीदिया अस्पताल का किया औचक निरीक्षण; डॉक्टरों को दिए यह निर्देश

शिवराज सरकार में वन मंत्री रहे विजय शाह का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में अपने दोस्तों के साथ मुर्गा पार्टी कर रहे हैं। साथ ही वीडियो में वन विभाग के कर्मचारी उनकी मेहमाननवाजी कर रहे हैं।

इस घटना को लेकर वाइल्ड लाइफ एक्टिविस्ट अजय दुबे ने प्रधान मुख्य संरक्षक को लिखित शिकायत कर मामले की जांच की मांग की और इस घटना को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम का घोर उल्लंघन करार दिया। जिसके बाद टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक एल कृष्णमूर्ति को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया।

यह भी पढ़ें: सदन से नेहरू की तस्वीर हटाने पर सियासी पारा चढ़ा, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए आरोप; कहा- इतिहास बदलने की कोशिश

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।